24hnbc जब सड़क पर पुतला नहीं फूकने देंगे तो गुस्सा बाथरूम में निकलेगा
Friday, 20 Mar 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 21 मार्च 2026।
बिलासपुर से इंदौर के बीच रोज चलने वाली ट्रेन नर्मदा एक्सप्रेस के बी5 एसी तृतीय श्रेणी बोगी के बाथरूम में भारतीय जनता पार्टी के दो कद्दावर नेता को स्पष्ट गाली लिखी गई है। इसे कोई भी जाकर देख सकता है यह ट्रेन 20 मार्च को इंदौर से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी और इसके बी5 बोगी के बाथरूम में यह लिखा है। संबंधित दोनों नेता अभी मध्य प्रदेश के सरकार में सक्रिय हैं। एक मंत्री है तो दूसरा प्रदेश की बड़ी पंचायत का अध्यक्ष एक के शहर में कुछ ही दिन पूर्व दुष्ट पर जल से दर्जनों नागरिक मारे गए हैं। तब भी मामले पर खूब लीपापोती हुई।
देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को जिस तरह से सत्ता धारीयों ने कमजोर किया आंदोलन को कुछ चला, मीडिया को गोदी बना लिया और एंकर जिन्हें पूछना था सरकार की पत्तलकारिता करने लगे तो जनता के पास ट्रेन की बोगी के बाथरूम में अपनी नाराजगी लिखने के अलावा क्या रास्ता बचा।