24hnbc भारत है गंभीर समस्या में, हल सब को पता है ताली और थाली
Thursday, 19 Mar 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24Hnbc.com
बिलासपुर, 20 मार्च 2026।
अमेरिका, इजरायल, ईरान युद्ध की मिसाइल हमारे खेतो तक पहुंचेगी। अभी तो मिसाइल रसोई में गिरी है, भारत अपनी उर्वरक जरूर का 30% आयात करता है। और जिन देशों से उर्वरक का इनपुट सामग्रियां देखें तो हमारी आयत की निर्भरता 70% तक बढ़ जाती है। ऐसे में युद्ध की मिसाइल खेत में क्यों नहीं लगेगी। चीन ने उर्वरकों के निर्यात पर रोक लगा दी है, तो भारत की स्थिति भी गंभीर हो गई है। 2022 से रूस यूक्रेन लड़ाई चल रही है इस कारण भारत को उर्वरक की समस्या बनी हुई है। युद्ध लंबा खींचेगा तो भारत में उर्वरक की उपलब्धता पर असर पड़ेगा। उर्वरक का संबंध खाद्य सुरक्षा से है और यह सर्वोच्च प्राथमिकता का मामला है। और हम उर्वरक के मामले में आत्मनिर्भर नहीं है। मोटे मोटे आंकड़ों के अनुसार, हम अपनी जरूरत का 30 फ़ीसदी बाहर से बुलाते हैं। 2025 के आंकड़े देखें रस से 18.01%, सऊदी अरब से 15.7%, चीन 15%, मोरक्को 14.8 पर था।
केंद्र सरकार ने उर्वरक की सब्सिडी पर 1.87 लख करोड़ खर्च किए इस मद में इस बार 1. 71 रखा गया है अर्थात सब्सिडी कम हो गया। कुल मिलाकर देश के अवाम को नोटबंदी, फिर कोविड ने लाइन में लगा सिखा दिया है और हमारे पास इन सब का हाल है। समस्या बढ़ेगी तो हम घर के बाहर खड़े होकर ताली, और ताली बजाएंगे। ज्यादा होगा तो मोबाइल की लाइट जला लेंगे। और समस्या वैसे ही हल होगी जैसे आरती का कपूर...।