24 HNBC News
24hnbc भारत की स्वतंत्रता के पूर्व 1941 का यह पंखा आज भी दे रहा है हवा
Wednesday, 18 Mar 2026 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 18 मार्च 2026। 
गोल बाजार स्थित नेशनल वाच प्रतिष्ठान में लगा यह पंखा आज की आधुनिक विद्युत उपकरण निर्माता कंपनियों को मुंह चिढ़ाता नजर आता है। गाड़ियों की यह दुकान 1941 में प्रारंभ हुई और इस समय प्रतिष्ठा के मालिक ने इस पंखे को भी लगाया तब से आज 2026 तक यह पंखा निर्बाध रूप से कार्य कर रहा है। भला हो भारत सरकार का जिसने ऐसे पंखों को निकाल कर स्क्रैप करने का आदेश नहीं दिया। अन्यथा आज की पीढ़ी इस 1941 के सफलता पूर्वक चलते पंखे को देख भी नहीं पाती।
हमें समझना चाहिए कि यदि उपकरण सही है तो सरकार का कोई नियम उसे स्क्रैप करने नहीं कर सकता। और आज की सरकार कार को 10 साल में कबाड़ में तब्दील कर रही है। गूगल की जानकारी रहती है कि हिंदुस्तान मोटर्स की सन 1970 में कर की कीमत 9845 थी। कल्पना करें 1941 का यह पंखा कितने रुपए का रहा होगा और आज भी चल रहा है।