24hnbc आर्टिफिशियल सिलिकॉन वैली का कमाल छप्पर फाड़ कमाई
Monday, 16 Mar 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 17 मार्च 2026।
सरकार की एक योजना थी जिसके तहत किन्नर यह तय करते थे कि उन्हें पुरुष बनना है या स्त्री अर्थात सरकार चाहती थी किन्नर अपना लिंग तय कर ले पर यह योजना सफल नहीं हुई, गिने-चुने किन्नर ने इस योजना का लाभ उठाया, किन्नर बनने के लिए सरकार की कोई योजना नहीं पर किन्नर के व्यवसाय में आर्थिक लाभ को देखते हुए ढाई लाख से 3 लाख निजी खर्च करते हुए किन्नर बनने वालो की कमी नहीं ।
शल्य चिकित्सा में किन्नर बने में खर्च कर चुके एक युवा ने अपनी बातों को नाम गुप्त रखने के शर्त पर बताया और यह भी बताया कि अब उसकी आर्थिक जीवन तेजी से बदला है, और प्रतिदिन 5000 से अधिक कि आय हो रही है वह अपने दैनिक में मेकअप पर हजार से 1500 रुपए, पार्लर पर औसतन 35 से 40000 हजार खर्च करता है पार्लर पर 1500 रोज खर्च किया जा सकता है यदि महीने का 1.5 लाख रुपये किन्नर देह से कमाया जा सकता है, 45000 रुपए खर्च आसान है आश्चर्य की बात है कि 12 लाख साल की कमाई पर कोई इनकम टैक्स भी नहीं देते।