24hnbc चंदिया के फ्रिज दे रहे ठंडक
Monday, 16 Mar 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 17 मार्च 2026।
रेलवे क्षेत्र में हर वर्ष की भांति चंदिया का फ्रिज सड़क पर बिकने आ गया है। मटका, सुराही, जग, वाटर, दही जमाने का बर्तन यहां खरीदा जा सकता है। मध्य प्रदेश के चंदिया क्षेत्र से आने वाले ये कुंभकार हर वर्ष आते हैं इस बार इन्हें कार्य स्थल पर ही लकड़ी जलाकर खाना बनाते देखना एक सुखद अनुभव है। ठंडे पानी के साथ चूल्हे पर पका खाना जीवन को नया संदेश देता जान पड़ता है। उन्होंने कहा हमने कभी उज्ज्वल नहीं अपनाई।