एलपीजी ने बंद करा दी मनचाही डिश मेनू से उत्तपम सहित कई व्यंजन हुए गायब
Monday, 16 Mar 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर,17 मार्च 2026।
एलपीजी की कमी का असर अब रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसाय पर भी दिख रहा है। एक तरफ कॉफी हाउस जैसी सहकारी रेस्टोरेंट ने अपने मेनू में कटौती कर दी है। दूसरी ओर परिधान मंत्री का चहेता पकड़ा उद्योग बंद होकर फल बेचने को मजबूर हो गए हैं। इंडियन कॉफी हाउस के संचालक ने बताया कि ऐसा खाद्य पदार्थ जिसके पकाने में समय ज्यादा लगता है को बनाना बंद कर दिया है जैसे उत्तपम , उन्होंने बताया कि जितनी समय अवधि में एक उत्तपम तैयार होता है उतने में तीन से चार दोसा बन जाता है इसी तरह रवा डोसा भी बनाना बंद कर दिया। तो जेब में पैसा होने पर भी राष्ट्रीय हित में उत्तपम नहीं मिलेगा। इसी तरह सड़क किनारे लगने वाला पकड़ा उद्योग संकट में आ गया और पकड़ा के उद्योगपतियों ने फल के ठेले लगना शुरू कर दी उन्हें उम्मीद है कि चैत्र नवरात्र में फल की सेल पकौड़ों से अच्छी रहेगी। शाम के समय हॉट चिप्स वालों ने भी अपनी गैस भट्टी बंद कर दी।