नवीनीकरण का आवेदन लगाकर पलायन क्यों करते हैं पलायन पदाधिकारी 1996 से निरस्त है बर्जेस की लीज
Friday, 13 Mar 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 14 मार्च 2026।
नजूल चाटांपारा सीट क्रमांक 15 भूखंड क्रमांक 12 की कीमत 2 अरब 37 करोड़ 71 लाख स्क्वायर फीट में समझे 237715 स्क्वायर फीट जमीन सीडब्ल्यूबीएम जबलपुर के नाम पर दर्ज है। इसका लीजिए 1996 में समाप्त हो चुका है। अब छत्तीसगढ़ के मसीही समितियां के पदाधिकारी दुर्भीसंधि के माध्यम से इस जमीन को अपने नाम करना चाहते हैं। जब दिखाई देता है कि पीठासीन अधिकारी के सामने फोर्ज दस्तावेज प्रस्तुत हो गए हैं तो। प्लीज नवीनीकरण का आवेदन वापस लेकर बाहर आ जाते हैं।
अरबों की यह संपत्ति कहां है तो जवाब है। 2 लाख स्क्वायर फीट से अधिक की इस भूमि पर शहर का ऐतिहासिक बर्जेस स्कूल संचालित है। किन दो समितियां के पदाधिकारी आपस में दूर्भीसंधि की, तो जवाब है आईसीडीसी और यूसीएमएस ये वह चर्चित पदाधिकारी है जो विभिन्न न्यायालयों में कभी स्वयं को छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत का पदाधिकारी, तो कभी छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन अपंजीकृत का अवैतनिक पदाधिकारी तो कभी यूसीएमएस का अटॉर्नी होल्डर बनता है। विभिन्न न्यायालय में एक से अधिक बार इनका वाद केवल इसलिए खारिज हो जाता है कि इनका लोकस नहीं पाया जाता।
1.8.2025 को आवेदक ने लीज नवीनीकरण का आवेदन नजूल न्यायालय में प्रस्तुत किया। 3.9.2025 को दावा आपत्ति के लिए आम सूचना प्रकाशित हुई। इस पूरे प्रकरण में 10.10.2024 बर्जेस स्कूल प्राचार्य साधु और 7.8.2025 प्राचार्य हंस दास के शपथ पत्र बेहद इंपॉर्टेंट है। 07.1.2025 को एक पावर ऑफ अटॉर्नी सीडब्ल्यूबीएम की ओर से एक व्यक्ति को जारी हुई कहा गया कि नजूल लीज नवीनीकरण के काम को देखेंगे। आईसीडीसी की आपत्ति का जवाब देने के बाद लीज नवीनीकरण का आवेदन वापस ले लिया गया। आईसीडीसी संस्था फर्म सोसायटी रायपुर में पंजीकृत है। और कार्यालय सिविल लाइन थाना और बर्जेस स्कूल के बीच में स्थित है।
उनके कथित सचिव का कार्यकाल उम्र पूरा होने के कारण समाप्त हो चुका है। संस्था प्रमुख ने आयु सीमा संशोधित करने के लिए जो अमेंडमेंट रजिस्टार फॉर्म सोसायटी को दिया वह स्वीकृत नहीं हुआ अर्थात संविधान संशोधन रद्द कर दिया गया। ऐसे में सचिव का पद संदेश के घेरे में आता है पर बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में, सीएनआई, यूसीएमएस, आईसीडीसी, सीएनआईटीए, यूसीआईटीए और न जाने कितनी स्वनामधन्य संस्थाओं के बीच मसीही समाज की संपत्तियां विवादित है।
हम 24 एचएनबीसी बार-बार लिखते हैं कि छत्तीसगढ़ मसीही समाज के 19 स्कूल जबलपुर डायसिस के हैं और तारीख 4.3.2026 नजूल सी कि यह सामान्य जानकारी फिर से हमारी बात का समर्थन करती है की बर्जेस स्कूल की जमीन और स्कूल दोनों जबलपुर के हैं।