24 HNBC News
24hnbc साधारण जुर्माना अदा करिए, नियम विरुद्ध तरीके से खूब चलाइए अस्पताल।
Sunday, 08 Mar 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 9 मार्च 2026। 
एक ही डॉक्टर के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का एक से अधिक स्थान पर बखूबी उपयोग किया जा सकता है। भले ही चिकित्सक इससे सहमत हो या ना हो, यदि चिकित्सक और सहमत होगा और इस बात की शिकायत कर भी देगा तो अधिकतम अस्पताल संचालक पर आर्थिक दंड किया जा सकता है और दंड की राशि₹20000 हो सकती है। अस्पताल संचालक इस राशि को अदा करने के बाद अपना अस्पताल दोबारा चला सकते हैं। 
इसी तरह का एक मामला डॉक्टर उमाकांत राठौर का है। उन्होंने इस आशा की शिकायत बिलासपुर के सक्षम अधिकारी को की परिणाम गोंडल के अस्पताल संचालक अर्थ दंड लगा और अस्पताल शीघ्र दोबारा चालू हो गया। 
शिकायतकर्ता डॉक्टर महोदय इनोसेंट नहीं है वे ऐसे तीन जिलों में प्रैक्टिस कर रहे हैं और बलौदा बाजार क्षेत्र के एक अस्पताल में हुए और स्वाभाविक मृत्यु के मामले में थाने के चक्कर भी काट रहे हैं। बताया जाता है कि उनके इस मामले में एंबुलेंस ड्राइवर, अस्पताल संचालक जेल भी कट आए। चालान में नाम ना आने के लिए डॉक्टर द्वय खूब मेहनत किए उसी के तहत अपना दामन साफ बताने के लिए उन्होंने शैक्षिक प्रमाण पत्रों के दुरुपयोग के संदर्भ में शिकायत भी की। 
एक बड़े अस्पताल पर 20000 का जुर्माना और अस्पताल दोबारा चालू बाजार की हकीकत बताती है कि एक मरीज का बिल ही इस जुर्माना राशि को अदा करने के लिए पर्याप्त है।