अल्ट्राटेक हिरनी रावन संयंत्र का अमानवीय चेहरा आया सामने दो बच्चों की मौत की खबर से जिले में फैली सनसनी
Saturday, 07 Mar 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बलौदाबाजार /बिलासपुर, 8 मार्च 2026।
बलौदाबाजार भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड के क्षेत्र में आने वाला अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट हिरमी रावन जहां पर आज सीमेंट संयंत्र के अंदर ही दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत की खबर की सनसनी जिले में सिलसिलेवार फैलते जा रही है हालांकि इस विषय पर फोन लगाने पर जिलाधीश से बात नहीं हो पाई सीमेंट संयंत्र से किसी भी तरह का कोई जानकारी अभी तक बताई नहीं जा रही है अब देखने वाली बात यह होगी की इस तरह की मामले में प्रशासन इस पर किस तरह से संज्ञान लेती है और संयंत्रों का आज यह एक कहानी नहीं है यह तो सदियों से परंपरा के रूप में चलती आ रही है कि किसी भी तरह की घटना संयंत्रों के अंदर होता है तो उसे रफा-दफा करने में जल्दबाजी के फिराक में बने रहते हैं ताकि बात इधर का उधर ना पहले सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार जिस बच्चों की मौत हुई है वहां अंतर्राज्य होने के आसार है
मैं अभी छुट्टी में हूं मुझे जानकारी नहीं है
पारस पटेल (बीएमओ )
मैं तहसीलदार से पूछ कर बताता हूं
अतुल शेटें (एसडीएम सिमगा)