24 HNBC News
15 करोड़ से अधिक का मामला क्रिश्चियन अस्पताल मुख्य आरोपी प्रकाश हुआ गिरफ्तार
Thursday, 05 Mar 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 6 मार्च 2026। 
क्रिश्चियन अस्पताल आर्थिक घोटाले मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। यह आर्थिक घोटाला 15 करोड़ से ऊपर का बताया जाता है। शहडोल कोतवाली थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 870/2022 में मुख्य आरोपी अब्राहम क्रिस्टी और प्रयास कुमार प्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रयास कुमार प्रकाश बिलासपुर जिले के मिशन अस्पताल , बर्जेस स्कूल भूमि लीज प्रकरणों में आवेदक की हैसियत से नजूल न्यायालय में खड़े भी हो रहे हैं।
शहडोल रमाबाई क्रिश्चियन अस्पताल संचालक को लेकर 2012 में एक एएमयू समझौता एनएमएसआई संस्था के साथ हुआ। अस्पताल की संपत्ति बैंक खाता वित्तीय संसाधनों का खूब दुरुपयोग हुआ जिससे अस्पताल को आर्थिक नुकसान हुआ। एफआईआर के अनुसार कुल मामला 153980000 का है। विश्वास घात धोखाधड़ी की धाराओं में अपराध दर्ज हुआ था। और प्रयास कुमार प्रकाश और अब्राहम क्रिस्टी मुख्य आरोपी बनाए गए। पुलिस ने वित्तीय दस्तावेज, बैंक खाता, प्रशासनिक रिकॉर्ड की जांच की, और आरोपों के आधार पर अब जाकर गिरफ्तारी हुई। माना जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम का घोटाला केवल दो लोग नहीं कर सकते। अस्पताल के वित्तीय घोटाले में अन्य लोगों के भी शामिल होने की संभावना है।
प्रकाश कुमार प्रयास छत्तीसगढ़ क्षेत्र में वूमेन क्रिश्चियन एसोसिएशन के कथित पदाधिकारी बनकर विभिन्न न्यायालयीन मामलों में खड़े होते हैं। कहां जाता है कि उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से डायोसिस के कुछ पदाधिकारी का समर्थन प्राप्त है।