24 HNBC News
24hnbc राज्यसभा में सक्रियता का लाभ मिला फूलोदेवी को
Wednesday, 04 Mar 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 5 मार्च 2026। 
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य के रूप में फूलों देवी नेताम पर दोबारा विश्वास व्यक्त किया। 14 सितंबर 2020 को वे पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई थी। इस बार जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार नहीं है तब आंकलन किया जा रहा था कि राज्यसभा से नया उम्मीदवार उतारा जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ। जो दो अन्य नाम टीएस सिंह देव और चरण दास महंत चर्चा में थे उन्हें राज्यसभा में भेजने से कांग्रेस को कोई विशेष लाभ नहीं था उलट फूलों देवी नेताम सक्रिय सदस्य हैं और पर्याप्त मुखर हैं। माना जा सकता है कि वे आदिवासी समुदाय का राज्यसभा में मुखर चेहरा हैं। इतना ही नहीं वे झीरम घाटी हमले की उत्तर जीवी भी हैं। ऐसे में उनके नाम को दोबारा अवसर देने में कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं है। बल्कि किसी अन्य का नाम घोषित किया जाता तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस राजनीति में नए तरह की गुटबाजी प्रारंभ हो सकती थी। लोगों को यह कयास लगाने का मौका मिलता की घोषित नाम किस गुट से है किसके नजदीक है। एक अन्य नाम चरण दास महंत का लिया जा रहा था जो वर्तमान में राज्य के नेता प्रतिपक्ष हैं। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी उन्होंने राज्यसभा जाने की इच्छा तब भी व्यक्त की थी उसे समय वे विधानसभा अध्यक्ष थे यह बात आसानी से गले नहीं उतरती की महंत जी राज्य की राजनीति को छोड़कर दिल्ली की तरफ क्यों कुच करना चाहते हैं। वे यह क्यों भूलते हैं की दिल्ली की राजनीति वे कर चुके जब छत्तीसगढ़ में अन्य सभी लोकसभा क्षेत्र जब कांग्रेस हारती है तो केवल उनकी श्रीमती ज्योत्सना महंत कोरबा से कैसे चुनाव जीतती है। कई विश्लेषक तो इसे उनका भाजपाई गठबंधन कहने से पीछे नहीं हटते। वैसे भी बतौओ नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ में उनकी भूमिका उतनी तीखी नहीं है जैसी होनी चाहिए।