24 HNBC News
24hnbc पे एंड यूज, यूज एंड पे संस्कारी तरीका हो गया है लिविंग
Sunday, 01 Mar 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 2 मार्च 2026। 
होली के पहले यह कैसा विषय लिखना पड़ रहा है, बिलासपुर मेट्रो शहर तो नहीं है महानगर भी नहीं है पर मेट्रो या महानगर की नकल यहां खूब होती है। इन रिलेशन के कोई सरकारी डाटा उपलब्ध नहीं है। तब तक होंगे भी नहीं जब तक भाजपा शासित अन्य राज्यों की तर्ज पर लिव लिविंग रिलेशन में रहने वालों के लिए पंजीयन आवश्यक ना हो जाए। यह नियम जल्द ही आने वाला है क्योंकि गुजरात, उत्तराखंड में लिव इन रिलेशन और विवाह पंजीयन के नियम बदले हैं।
बात सिर्फ बिलासपुर की करते हैं युवा लड़की एवं लड़का लिविंग में रहते हैं उसकी जानकारी सार्वजनिक तो होती नहीं दोनों के कुछ परिचित ही इस सच्चाई को जानते हैं या लिविंग रिलेशन में रहने की सच्चाई उसे दिन पता चलती है जब कोई दुर्घटना हो जाती है। उदाहरण विश्वविद्यालय में अध्यनरत एक युवक और युवती जब हॉस्टल से 2 दिन गायब रहे और तीसरे दिन बाइक से रतनपुर जाते वक्त अलसुबह रोड एक्सीडेंट में मर गए तब पता चला कि दोनों लिव इन रिलेशन में थे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में आने वाले युवक और युवतियां पहले दोस्ती फिर प्यार फिर लिव इन रिलेशन में है। उच्च शिक्षित वर्ग को छोड़े तो मल्टी लेवल मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत बहुत से मर्द और औरत लिविंग रिलेशन में है। इतना ही नहीं प्रोफेशनली तथा अधिवक्ता समुदाय, डॉक्टरी और इंजीनियर्स जैसे सम्मानित पैसों में रत महिला पुरुष भी लिव इन रिलेशन में है। आश्चर्य तो तब होता है जब दोनों में से कोई एक पहले से शादीशुदा है और बगैर तलक किसी के साथ लिविंग में है। पहले सामाजिक अवधारणा में इसे एक अपमानजनक शब्द (रखैल) कहा जाता था। लिव इन रिलेशन में जाति धर्म की वर्जनाए एक तरफ टूट रही है। तो यह भी सच है कि लंबे समय तक लिविंग में रहने के बावजूद दोनों पक्ष अपने संबंधों को विवाह में तब्दील नहीं करते कुछ लिव इन रिलेशन तो तब उजागर होते हैं जब आमतौर पर संबंध खराब होता है और युवती थाने पहुंचती है। लिविंग रिलेशन का पंजीयन आवश्यक इसलिए भी होता जा रहा है कि युवतियों या लड़कियों को कानूनी सुरक्षा तभी मिल सकती है जब उसे किसी क्लोज के अंतर्गत लाया जाए। 
कुछ उम्र दराज परंपरावादी लिव इन रिलेशन के नैतिकता पर खूब सवाल करते हैं तो उन्हें याद रखना चाहिए कि भारतीय धार्मिक पुस्तकों में कई ऐसी कहानी है जिनमें से सबसे रोचक शादी सुदा भीम का हिडिंबा से नियोग और घाटोलकक्ष के रूप में परिणाम। लिव इन रिलेशन का सटीक उदाहरण है। 
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक हल्का में भी लिविंग रिलेशन के पर्याप्त उदाहरण है और पता तब चलता है जब मामला थाने तक पहुंचता है हाल ही में एक आरक्षक महिला ने डिप्टी कलेक्टर पर दैहिक शोषण का आरोप लगाया यह मामला विशुद्ध रूप से लिविंग रिलेशन का था। अविभाजित मध्य प्रदेश से एक रोचक मामला शुरू हुआ और जेल यात्रा तक गया मुख्य पात्र आईएएस विनोद कटेला और उनकी महिला मित्र शारदा टिकनू आदिवासी विभाग लिव इन रिलेशन खराब हुआ तो कटेला को जेल तक जाना पड़ा। इन दोनों छत्तीसगढ़ का पुलिस विभाग कुछ आईपीएस अधिकारी भी इन चक्करों से गुजर रहे हैं। निचले दर्जे में लिविंग का एक बहुत ही घटिया चक्कर जांजगीर का है जिसमें वर्दी उतरी आरक्षक जेल गया जुगाड़ से रिस्टेट हुआ इस कहानी की महिला पात्र मल्टी लेवल मार्केटिंग की थी असल में हमारा शीर्षक सच बयां कर रहा है पहले पे एंड यूज या यूज एंड पे को कुछ परिभाषित तरीके से अमली जामा पहनकर उसे लिव इन रिलेशन का रूप देकर बहुत से चतुर, कुटिल, चालबाज पुरुष स्वयं को बचाकर निकल लेते हैं।