24 HNBC News
24hnbc लो श्री राम केयर अस्पताल पर लगा एक और आरोप
Sunday, 01 Mar 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 2 फरवरी 2026। 
1 मार्च को श्री राम केयर अस्पताल में भागाबाई केसकर जिसकी उम्र लगभग 80 साल, को एडमिट कराया गया तब उनके कान में सोने की बाली थी। 2 तारीख की रात लगभग 3:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई। तो उनका पार्थिव शरीर परिजन को दिया गया तो उन्होंने पाया कि मृतक की कान में जो बाली उन्होंने पहनी थी वह गायब है। और बाली खींच कर निकालने का स्क्रैचिंग स्पष्ट रूप से उनके कान में दिखता है। परिजनों ने अस्पताल पर चोरी का आरोप लगा रहे हैं। श्री राम केयर अस्पताल ऐसे आरोप पहली बार नहीं लगे हैं इस अस्पताल पर मरीज के साथ बलात्कार जैसे आरोप भी पहले लग चुके हैं। कोविड के समय की चर्चा करें तो अनेको शिकायत है।