24hnbc लॉरेंस का यूट्यूब चैनल भ्रामक प्रचार के कारण बंद
Saturday, 28 Feb 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
रायपुर/बिलासपुर, 1 मार्च 2026।
छत्तीसगढ़ में चर्च से जुड़े मामलों पर चल रहे विवाद के बीच लॉरेंस का यूट्यूब चैनल भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री के कारण बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि चैनल पर लगातार ऐसी सामग्री प्रसारित की जा रही थी, जिसे कई लोगों ने तथ्यहीन और भ्रामक बताया।
सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस अपने चैनल के माध्यम से छत्तीसगढ़ डायोसियन बोर्ड के सचिव एवं सदस्यों सहित देश के क्रिश्चियन समाज के विभिन्न विद्वानों और मसीही समाज से जुड़े लोगों पर आरोप लगाता रहा। विशेष रूप से, उसने अरुण पन्नालाल को लेकर भी लगातार विवादित और कथित रूप से भ्रामक जानकारियाँ प्रसारित कीं, जिससे समाज में असंतोष बढ़ा।
बताया जाता है कि चैनल को मूल रूप से सामाजिक और तथ्यात्मक जानकारी साझा करने की अनुमति दी गई थी। हालांकि आरोप है कि लॉरेंस ने अपने मंच का उपयोग वर्षों से बिशपों और पास्टरों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणियाँ करने तथा दबाव की रणनीति अपनाने के लिए किया।
हालिया घटनाक्रम में, उसके चैनल के विरुद्ध लगभग तीन हजार से अधिक आपत्तियाँ यूट्यूब की शिकायत प्रणाली में दर्ज कराई गईं। शिकायतों की समीक्षा के बाद पहले कई आपत्तिजनक वीडियो हटाए गए और तत्पश्चात अगले ही दिन पूरा चैनल ब्लॉक कर दिया गया।
फिलहाल इस मामले में लॉरेंस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।