24 HNBC News
24hnbc संवाद में चल रहा विष्णु का साय-साय
Friday, 27 Feb 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 28 फरवरी 2026। 
छत्तीसगढ़ राज्य में 2003 के बाद जनसंपर्क और संवाद में व्याप्त भ्रष्टाचार की चर्चा सबसे कम होती है क्योंकि यह एक ऐसा मंत्रालय है जिसकी कमान हमेशा मुख्यमंत्री अपने पास खुद रखते हैं और इसके पीछे भी एक ही कारण है कि प्रचार की सबसे ज्यादा भूख सीएम को ही होती है। इस समय जनसंपर्क में छत्तीसगढ़ की मीडिया से ज्यादा विज्ञापन अन्य राज्य की मीडिया संस्थानों को दिया जा रहा है का नाम रीवा, सतना, भोपाल, नोएडा, कोयंबटूर, जालंधर, बैंगलोर, दिल्ली, मुंबई मीडिया संस्थानों का नाम सुने जिन्हें विज्ञापन मिल रहा है। कोल मैन एंड कंपनी, टाइम्स ग्रुप, दैनिक भास्कर, जागरण पब्लिकेशन, इंडिया डॉट कॉम, मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड, द क्विंट, कोवई मीडिया सीधा अर्थ है। स्थानीय मीडिया की अपेक्षा लाइव लाइट कार्क के यूट्यूब चैनल का सब्सक्राइबर 139 है 57 वीडियो है और उन्हें खूब विज्ञापन दिया गया। यहां तक की भास्कर दूत जिसका प्रकाशन अभी कुछ ही दिन पूर्व छपना प्रारंभ हुआ है को भी लाख रुपए मिल चुका है। लाइम लाइट पर बघेल सरकार भी मेहरबान थी प्रश्न उठता है सलूजा पर ऐसी मेहरबानी के क्या कारण है। 
2024 1 अप्रैल से 31 दिसंबर 2024 के बीच 3 करोड़ 93 लाख 81300 का भुगतान लाइम लाइट कार्क को हुआ है। एक साथ कई बार 20 से 30 लाख रुपए दिया गया है मात्र 9 महीने में ही चार करोड़ का भुगतान हुआ है। ऐसा कौन सा असाधारण काम लाइम लाइट कार्क ने किया इतना ही नहीं मुख्यमंत्री साहब हाल ही में एक मीडिया सलाहकार अप्वॉइंट किया जिसकी तनख्वाह 1 लाख के आसपास है। अब खाने को यही बचता है कि संवाद में सब चल रहा साय-साय.....।