24 HNBC News
24hnbc सालेम रायपुर से बड़ा घोटाला तो बर्जेस है, कई प्राचार्य और कई बिशप संदेह के घेरे में
Tuesday, 24 Feb 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 25 फरवरी 2026। 
अविभाजित छत्तीसगढ़ जिले के शिक्षा इतिहास में बर्जेस स्कूल की एक विशिष्ट स्थिति है। यह शैक्षणिक संस्था अपने आप में पूरा इतिहास को समेटती है। इस स्कूल को मोटे तौर पर दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। अनुदान प्राप्त खंड और निजी स्कूल इसकी विशिष्टता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां पर लोकसभा, विधानसभा चुनाव के वोटो की गिनती भी होती थी। बर्जेस स्कूल ने न जाने कितने डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी तैयार किये, पर पिछले 10 सालो में यह शिक्षण संस्था डायोसिस, सीएनआई और छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन की राजनीति का शिकार हो गई। 2023-24 में व्हिसल ब्लोअर ने एक शिकायत उसे समय के बिलासपुर कलेक्टर को दी कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी नियुक्त किया। आठ से अधिक बिंदुओं पर की गई यह शिकायत बर्जेस स्कूल के वित्तीय कुप्रबंधन, छात्रों की फीस के अन्यत्र उपयोग, निर्माण कार्यों में लापरवाही, पुस्तकों में कमीशन, गणवेश वितरण में गड़बड़ी जैसे मामलों पर रही। जांच रिपोर्ट कहां गई नहीं पता कारण इस समय मिशन अस्पताल का विवाद शुरू हो गया जो शासन के लिए पहली प्राथमिकता था। 
बर्जेस स्कूल में एक समय हंसा दास प्राचार्य थी और उन्होंने अपनी ही कमेटी के एक पदाधिकारी विल्सन लाल पर करोड़ों की वित्तीय जालसाजी का आरोप लगाया एफआईआर भी हुई। फिर हंस दास का बाउंड्री वॉल बगैर बनवा उसका पैसा आहरण करने का आरोप लगा इस पर वे निलंबित भी हुई फिर बहाली हुई पर न तो बाउंड्री वॉल का पैसा और ना ही विल्सन लाल वाली गवनवाली पैसा रिकवर हुआ। इसी शाला की प्राचार्य साधु जो अभी हाल ही में रिटायर हुई है पर भी बहुत आरोप हैं। किंतु किसी भी मुद्दे पर कोई सार्थक कार्यवाही नहीं हुई। समाज के वरिष्ठ सदस्य हैरी न्यूटन एक बैंक बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एफडी के ऋण और उसके दुरुपयोग का भी आरोप लगाते हैं पर जांच नहीं होती हाल ही में बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने इनोवा क्रिस्टा जो बर्जेस स्कूल ने ऋण पर ली थी को जपती के संबंध में पुलिस को खत लिखा। 
सूत्र कहते हैं कि ऋण का यह इनोवा क्रिस्टा शाला में है ही नहीं कौन चला रहा है कहां चल रहा है किसी को नहीं पता पर शाला से इस वाहन में लगने वाली डीजल का भुगतान किया जा रहा है। रायपुर के सालेम स्कूल के विवाद तो अब कई जगह छपते हैं पर बर्जेस की करोड़ों की संपत्ति अनियमितता छुपी हुई है। जबकि सूत्र कहते हैं कि इस शाला के फीस के मद से समिति के पदाधिकारीयों ने खूब मजे लूटे। शाला परिसर में इन दोनों अवैधानिक रूप से एक नर्सिंग कॉलेज संचालित कहते हैं सनातन और जिला प्रशासन की मूक सहमति का परिणाम अवैध हॉस्टल है जिसे इस स्थान पर आयूश ने अनुमति नहीं दी है।