24 HNBC News
24hnbc सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
Sunday, 22 Feb 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

आज पुलिस अधीक्षक, जिला सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा जिला सक्ती के सर्राफा व्यापारीगणों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में सर्राफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेश सराफ ( अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन शक्ति ) आलोक अग्रवाल (सचिव )दिनेश सराफ (कोषाध्यक्ष )विनोद अग्रवाल,सन्देश सराफ अमित सराफ एवं अन्य सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व्यापारियों को आभूषणों की बिक्री एवं लेन-देन के समय विशेष सावधानी बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा सुरक्षा के निर्धारित मापदंडों का पालन करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

 

उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे सुव्यवस्थित एवं चालू हालत में रखने, उच्च गुणवत्ता वाले कैमरों का उपयोग करने, अलार्म सिस्टम लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखने तथा दुकान के अंदर-बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की सलाह दी। साथ ही बड़ी राशि के लेन-देन के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने एवं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु प्रेरित किया। बैठक में एसडीओपी सक्ती भुवनेश्वरी पैकरा एवं थाना प्रभारी सक्ती लखनलाल पटेल भी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के सुझाव भी लिए गए तथा आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने पर बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने आश्वस्त किया कि सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा हेतु नियमित पेट्रोलिंग, सघन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी लगातार जारी रहेगी। जिला सक्ती पुलिस द्वारा व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतत कार्यवाही की जा रही है।