24 HNBC News
इस आत्महत्या पर किसी का खून क्यों नहीं खौलता बात-बात पर जातिय गौरव की बात करने वाले अब कहां है
Friday, 20 Feb 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 21 फरवरी 2026। 
छत्तीसगढ़ के मीडिया को ऐसी हवा लगेगी सोचा न था पर जो हवा पूरे देश के मीडिया को गोदी में बैठालती है उससे संक्रामक होना जिन्हें गर्व लगता है। उनका क्या कहें करोड़ों रुपए सरकारी विज्ञापन का बांटने वाली सरकार के कार्यकाल में एडवर्टाइजमेंट एजेंसी के मालिक विश्व रंजन पुरोहित को इसलिए आत्महत्या करनी पड़ी कि उनका बड़ा पेमेंट अटक गया। यह मामला रायपुर के राजेंद्र नगर थाने का है और विज्ञापन एजेंसी का नाम ग्रेसफुल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड। आत्महत्या की वजह के पीछे विज्ञापनों के भुगतान में देरी कहा जा रहा है और विज्ञापन का भुगतान न होने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी थी। आईटीआई एकविशिष्ट कुणाल शुक्ला का एक ट्वीट है। उन्होंने बताया कि कैसे एक अन्य एजेंसी विनायक एडवर्टाइजमेंट को जनसंपर्क छत्तीसगढ़ से अप्रैल 2024 से दिसंबर 2024 के बीच 76292139 रुपए का भुगतान हुआ। वहीं ग्रेसफुल का करोड़ों का भुगतान रोक कर रखा गया। श्री पुरोहित ने 10 जनवरी को आत्महत्या कर ली एक खबर यह भी सामने आई की एक आईएएस अधिकारी उनका 14 करोड़ का भुगतान लटकाया था और पूरा मामला 40% कमीशन ना देने पर गड़बड़ाया है। मृतक युवा व्यवसाय के दो बच्चे हैं उम्र 2 और 6 साल क्या जातिय गौरव की बात करने वाले ब्राह्मणों का विश्व रंजन पुरोहित जाति ब्राह्मण के साथ हुए अन्य पर कोई रुख है।