24 HNBC News
24hnbc यह कैसा प्रहार
Sunday, 15 Feb 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 16 फरवरी 2026।
कई बार कहा जाता है कि मक्खी मार कर हाथ गंदे नहीं करना चाहिए। एक दैनिक अखबार के प्रथम पृष्ठ पर शहर के एक थाने की शौर्य गाथा है। स्कूटी जैसे साधारण दो चक्का वाहन को घेरा बंदी करके पकड़ा और उसे 6 बोतल बियर, और डिक्की में रखी तीन बोतल बियर जप्त तक की गई। जेल रवाना कर दिया गया। एक बोतल बियर के भीतर होती है अल्कोहल की जो मात्रा होती है। उसे टोटल 9 बोतल बियर में कन्वर्ट कर दे तो एक पव्वा व्हिस्की के बराबर भी नशा नहीं होता। ऐसे में 9 बोतल बियर के तस्कर को पकड़ कर जेल में डाल लेना फरवरी माह का सुपरहिट जोक है। जहां छत्तीसगढ़ की पुलिस किलो से गंजा पड़ रही है, हीरोइन पड़ रही है, नशीले इंजेक्शन व दवाइयां पड़ रही है, गाड़ियों में करोड़ों रुपए कैश बरामद कर रही है। इन सब के बीच 9 बोतल बियर की कार्यवाही वह भी त्योहार के दिन गले से नहीं उतर रही है। खैर यशस्वी टीआई साहब को हम सब की ओर से बीयर की नो बोतल पड़कर कार्यवाही करने की शुभकामनाएं।