24 HNBC News
24hnbc मिशन अस्पताल स्थित विश्वासी मंदिर की गतिविधियां संदिग्ध
Wednesday, 16 Dec 2020 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर। लगभग बंद हो चुके मिशन अस्पताल के भीतर की गतिविधियां इन दिनों आम नागरिकों के लिए संदेह का काम कर रही है। मिशन कंपाउंड के भीतर काफी वर्षों से विश्वासी मंदिर नाम का एक संस्था कार्यरत है। इसे चर्च नहीं कहा जा सकता क्योंकि इसके संचालकों ने स्वयं ही इसे विश्वासी मंदिर का नाम दिया है सप्ताह के सातों दिन इस स्थल पर बिलासपुर शहर से बाहर से आए लोग जुटते हैं, विशेषकर इतवार को सुबह 4:30 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो जाता है। आश्चर्यजनक यह है कि तंत्र मंत्र के साथ ही पवित्र जल का छिड़काव भी आगंतुकों पर किया जाता है, आने वाले लोग अपनी अपनी समस्या प्रस्तुत करते हैं और मंत्र संचालन कर रहे लोग समस्या सुलझाने का दावा इसी प्रार्थना से करते हैं। भवन के बाहर आसपास ही कुछ स्थानों पर विश्वासी मंदिर के स्वयंसेवक आगंतुकों से खर्चा पानी के नाम पर रुपए भी लेते हैं पूरा का पूरा मामला अपने आप में संदेहास्पद है । पूर्व में जब अस्पताल संचालन होता था तब मंदिर के लोग मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर देते थे और मरीज से भी वे ऐसा करने कहते थे तब विश्वासी मंदिर की गतिविधियां किसी को संदिग्ध नजर नहीं आती थी, किंतु बाद में अस्पताल बंद हो गया अब अस्पताल से ज्यादा भीड़ विश्वासी मंदिर में लगती है ऐसा कहा जाता है कि असल में विश्वासी मंदिर धर्मांतरण का केंद्र बनता जा रहा है।