24 HNBC News
हिंदू राष्ट्र पर चिंतित हैं गोढ़ी समाज बजट के विजन को छोड़कर, जाणताराजा के पीछे कारणों की खोज होनी चाहिए
Thursday, 12 Feb 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 13 फरवरी 2026।
कभी युवा आयोग तो कभी संस्कृति विभाग द्वारा बिलासपुर जिले में कुछ ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते हैं जो निर्वाचित भाजपा सरकार के हिडन एजेंट को परिलक्षित करते हैं। दूसरी ओर कुर्द क्षेत्र में गोढ़ी कथा कार्यक्रम के अंतर्गत गोढ़ी समाज के शंकर शाह यह इरपाची ने एक महत्वपूर्ण बात कही जो पूरे गोढ़ी समाज का डर भी है।
"हिंदू राष्ट्र बना तो देश में संविधान की जगह मनुस्मृति का राज होगा"उन्होंने अपनी इस शंका को बगैर लागलपेट बोला। उन्होंने आगे कहा कि संविधान और मनुस्मृति में फर्क है। एसटी, एससी व ओबीसी की पहचान संविधान से है यदि देश हिंदू राष्ट्र की ओर बढ़ा तो संविधान के स्थान पर मनुस्मृति हावी हो जाएगी जिससे वंचित वर्गों से शिक्षा और समानता का अधिकार पूर्ण: छीन लिए जाएंगे उन्होंने प्राकृतिक दर्शन पर भी कहा कहा कि महुआ का फूल पवित्र अर्पण था नशा नहीं हम समाज को नशा मुक्ति तब तक नहीं कर सकते जब तक हम अपने देव स्थलों से शराब को बाहर नहीं करेंगे। 
दूसरी ओर देखे तो सरकार साल में एक बार देश का नेतृत्व बिरसा मुंडा को भगवान बना देता है जो की उचित नहीं कहा जा सकता। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की संख्या राजनीति को प्रभावित करने की स्थिति में है। दो दर्जन से अधिक सीट आरक्षित हैं ऐसे में तिरंगे के स्थान पर किसी अन्य ध्वज को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष तरीके से युवाओं के मन में डाला जाता है। कुछ दिन पूर्व ही कुमार विश्वास का एक कार्यक्रम भी था नहीं हो पाया यह अलग बात पर वे एक प्रोपेगेंडा बेस्ड रचनाएं लिखते हैं साथ में उनके राजनीतिक हित भी जुड़े हुए हैं। 13, 14, 15 को पुलिस लाइन मैदान में जो कार्यक्रम हो रहा है उसके पीछे सीपीएन बरार, आरएसएस का नागपुर मुख्यालय महाराष्ट्र की पेशवा राजनीति छत्तीसगढ़ में रस की जड़ों को सरकारी तरीके से सीचने का भरपूर प्रयास है। बट की राजनीति तो है ही पर उससे बड़ी बात बजट के विजन को छोड़कर अचानक माहौल को अंग्रेजों के भी पीछे ले जाना विशेष कर मुगल काल तक ले जाना कोई विशेष कारण है।