24 HNBC News
इसे कहते हैं संस्कार मोटी रकम देकर अभियुक्त बनने से बच गए डॉक्टर
Thursday, 12 Feb 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 13 फरवरी 2026। 
संस्कार अस्पताल जिला बलौदा बाजार मे एक महिला की मृत्यु हुई मामला थाना गिधौरी में दर्ज हुआ जांच एजेंसी ने संस्थान से कागज तो सब जप्त किये पर उन दस्तावेजों से अपराध की जांच कम वसूली ज्यादा की गई। 
पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच होती तो सिम्स के दो डॉक्टरों का फसाना निश्चित था वे इस अस्पताल में हो रहे अनियमितताओं का मास्टरमाइंड है। पर उन्हें छोड़ एजेंसी ने अस्पताल संचालक, एंबुलेंस ड्राइवर जैसे पद पर कार्यरत लोगों को पड़कर अंदर कर दिया। कुछ वर्ष पूर्व ही जिन डॉक्टरों ने अपनी पढ़ाई पूरी की वह इतने योग्य और मेहनती है कि बिलासपुर सहित तीन जिलों के अस्पतालों को अपनी सेवा देते हैं। जब फास्ट हैं तो लेनदेन करके पूरे मामले को ठंडा करते हैं। संस्कार के मामले में भी चिकित्सक द्वय ने मोटी रकम दी.... और यह डील प्रभावित जिले के बाहर हुई है अर्थात जांच करने वाले ने चिकित्सक से यह रकम जिले की सीमा के बाहर ली है।