24 HNBC News
24hnbc सरकार के मुखिया बदलते हैं पर विज्ञापन में रेवड़ी सनातन है
Tuesday, 10 Feb 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 11 फरवरी 2025। 
छत्तीसगढ़ की जनता पार्टी सरकार और उनके मुखिया विष्णु देव साय मीडिया विज्ञापनों पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं पर जनसंपर्क के पास सालाना कैलेंडर छपवा लेने का बजट नहीं है। अन्यथा कैलेंडर और डायरी जन संपर्क विभाग की नाक थी जो अब कट चुकी है। विष्णु सरकार वित्तीय वर्ष 2024 - 25 के प्रथम तिमाही में विज्ञापन पर 18.57 करोड़ खर्च कर चुके हैं। यह राशि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में सरकार की योजना और उपलब्धियां के प्रचार पर खर्च हुआ है। पूरी राशि गजब बेशर्मी के साथ चुनिंदा मीडिया संस्थानों को दी जा रही है। बताया जाता है कि बिलासपुर के एक विज्ञापन एजेंसी को विज्ञापन एजेंसी को करोड़ों की धनराशि दी गई है। 
चहेतों तो को यह रेवाड़ी ऐसे ही बटती रही तो वित्तीय वर्ष के अंत तक 90 करोड़ पार कर जाएगी। विज्ञापन नीति सार्वजनिक नहीं की जाती, सवाल यह है कि असम, राजस्थान या ऐसा कोई भी प्रदेश जहां निकट भविष्य में चुनाव होने वाला है वहां के अखबारों में छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार के विज्ञापन क्यों लगने लगते हैं। संवाद नाम की संस्था का घोटाला कई सालों से चल रहा है। इस आंच पर 15 साल डॉक्टर रमन ने, 5 साल भूपेश ने और अब विष्णु के पराठे सीक रहे हैं। पर पैसा तो आम जनता का है। इस आम जनता के पैसे से रोज बादाम छुआरा, काजू, किशमिश खाना इन्हें खूब शोभा देता है।