24hnbc नितिन नवीन की नई टीम में और कितना समय
Saturday, 07 Feb 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 8 फरवरी 2026।
14 दिसंबर 2025 को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के नितिन नवीन जाति कायस्थ को अपना कार्यकारी अध्यक्ष चुने लिया था। बड़ी बात कही गई थी पर अब तक उनकी टीम तैयार नहीं हुई है। 20 जनवरी 2026 को इन्हें औपचारिक रूप से अध्यक्ष चुन लिया कहा जा रहा था चंद दिनों में ही टीम की घोषणा हो जाएगी। चंद दिन 20 दिन में बदल चुके हैं जानकारी तो कहते हैं कि नई टीम की घोषणा या तो अभी हो जाएगी अन्यथा मई के महीने तक नहीं होगी। अर्थात पांच राज्य के विधानसभा चुनाव के बाद नितिन नवीन की टीम बन पाएगी।
जून के महीने में मोदी सरकार के 2 साल पूरे हो जाएंगे तभी नई टीम बनेगी नितिन नवीन छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे तो छत्तीसगढ़ के कुछ भाजपाई नेताओं को लगता है कि राष्ट्रीय टीम में मौका मिलेगा, पर यह आसान नहीं है। सुधांशु त्रिवेदी केंद्र में मंत्री नहीं बने तो संगठन में महामंत्री बनेंगे। तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को राष्ट्रीय टीम में जगह मिलनी है इसी तरह दक्षिण भारत से भी दो नाम है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे बिप्लव कुमार देव का भी जगह मिलना आता है। कहां जा रहा है कि 7 महामंत्रियों में 4 युवा होंगे। तो अनुराग ठाकुर का नाम भी एक है सबसे बड़ी बात राष्ट्रीय अध्यक्ष की उम्र और अनुभव को देखते हुए टीम बनेगी पर इतना इंतजार लगता है पूर्व अध्यक्ष की परछाई कुछ ज्यादा ही लंबी है