24 HNBC News
24hnbc गजेंद्र का प्रहार अनुदानित स्कूल बंद
Thursday, 05 Feb 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 6 फरवरी 2026। 
आत्मानंद की केजी 1, केजी 2 बंद करने के बाद छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री का पेट नहीं भरा, अब एक दो नहीं दर्जनों स्कूल जो अनुदान प्राप्त प्राथमिक शालाएं हैं को बंद करने का फरमान जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया। 
शासकीय पत्र का विषय न्यून दर्जे वाले अनुदान प्राप्त संस्था को बंद करने एवं कार्यरत शिक्षकों का समायोजन के अंतर्गत संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर से निर्देश के बाद बंद किया जा रहे अनुदानित स्कूलों की सूची है। इस सूची में मसीही समाज के भारत माता स्कूल, शेफर्ड स्कूल, बर्जेस स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल का नाम है। बाकी शालाओं का हम नहीं जानते पर एक बात स्पष्ट है मसीही समाज के स्कूल के साथ लगी हुई जमीन अब सीधे लीज रद्द करने के बाद सरकार कब्जा कर लेगी। सहानुभूति स्कूल के साथ थी जो एक ही प्रहार से समाप्त कर दी गई। शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर ऐसी नीयत नीति देश ने कभी नहीं देखी।