24 HNBC News
24hnbc करे कोई मरे कोई
Sunday, 01 Feb 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 2 फरवरी 2026। 
अंधी व्यवस्था बेरोजगार छात्रों के साथ अति कर रही है। 2011 में जिन छात्रों ने 12वीं कक्षा से उत्तीर्ण की ओरिजिनल मार्कशीट जो उनके पास है और सभी सब्जेक्ट को अटेंड करे हैं लेकिन जब उनका रिजल्ट 2011 का रिजल्ट जब 2025 में ऑनलाइन आता है तो उनमें उन्हें प्रैक्टिकल में अब्सेंट दिखा दिया जाता है। 
नई व्यवस्था के अनुसार कभी भी जब इंटरव्यू देने जाते हैं तो हाथ में रखा शैक्षणिक सर्टिफिकेट मान्य नहीं है ऐसे में 2011 के बीच के छात्र जिनकी संख्या एक दर्जन से अधिक है वह परेशान है। जब वे इंटरव्यू में जाते हैं तो उनके ऑनलाइन परीक्षा में प्रैक्टिकल में एब्सेंट दिखाया जाता है और अन्य विषयों में पास और इस व्यवस्था की जवाबदारी बोर्ड में कोई लेने को तैयार नहीं है।