24hnbc पूर्व मुख्य सचिव का बड़ा कारनामा, अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम पर दर्जनों नजूल भूमि करा ली फ्री होल्ड
Thursday, 29 Jan 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 30 जनवरी 2026।
विवेक कुमार ढ़ाड पिता सतपाल ढ़ाड का आवेदन पत्र 11 नवंबर 2020 विषय रायपुर स्थित नजूल भूमि ब्लॉक नंबर 15 प्लॉट नंबर 17/38 क्षेत्रफल 2300 स्क्वायर फीट को फ्री होल्ड किए जाने बाबत। यह एक आवेदन पत्र नहीं इस जैसे बेशकीमती भूमि के टुकड़ों के 21 आवेदन विवेक कुमार ढ़ाड के रिश्तेदारों द्वारा जमीन को फ्री होल्ड करने के लिए पेश किए गए।
यह जमीन का इतना बड़ा घोटाला माना जा रहा है जो अब तक खबरों से दूर रहा राज्य मंडल अध्यक्ष की कोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दायर हुई और सब के नामांतरण पर रोक लगी है। इतना ही नहीं पुनरीक्षण करता नारायण लाल शर्मा ने उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ में भी एक कैबिनेट दाखिल की है। अब अंत में ढ़ाड सब हैं कौन....
यह छत्तीसगढ़ शासन के लंबे समय तक मुख्य सचिव रहे हैं। 21 प्लॉट रायपुर के महंगे क्षेत्र की नजूल भूमि और इन्हें फ्री होल्ड करने के लिए अधिकारियों ने तमाम नियमों को ताक पर रख दिया।