24 HNBC News
24hnbc संपत्तियों के हाथ से निकालने के बाद दबी जवान से ही सही मसीही समाज में कुछ तो आई चेतना
Monday, 26 Jan 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 27 जनवरी 2026। 
मदकू घाट मेले की जमीन को लेकर मसीही समाज के नाराजगी अब बाहर आ रही है। दबी जबान से ही सही यूसीएनआईटीए के कुछ चेहरों को देश की सबसे बड़ी अपंजीकृत संस्था का कार्यकर्ता बता रहे हैं जिन्होंने अपने छोटे फायदे के लिए जिला प्रशासन और सरकार के साथ मिलकर मसीहियों की 100 साल से भी पुरानी जमीन सरकार के हाथ में दे दी। जिन जगहों को सरकार को दिया गया है उसमें विल्सन कॉलेज जिमखाना मरीन ड्राइव मुंबई, मिशन अस्पताल बिलासपुर, ग्रॉस मेमोरियल ग्राउंड रायपुर, इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज प्रमुख है। वे कहते हैं इन जमीनों को लेने का पक्का आधार सरकार के पास नहीं था समाज के लोगों ने ही डबल क्रॉस किया इन लोगों ने कोर्ट में कैसे डालकर सीएनआईटीए के नाम से झूठी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी दिखाई जबकि सबको मालूम है सुप्रीम कोर्ट 2013 के बाद सीएनआई और सीएनआईटीए को विधि शून्य का चुका है। मदकू घाट मसीही मेला भी आपसी विवाद का शिकार होकर हाथ से निकलने वाला है