24 HNBC News
24hnbc चुनाव परिणाम के बाद भी जारी है महत्वाकांक्षा की लड़ाई
Sunday, 25 Jan 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 26 जनवरी 2026। 
बिलासपुर प्रेस क्लब पंजीयन के बाद दर्जन बार चुनाव हुआ होगा पर वर्ष 2025 में जो चुनाव हुआ उसके बारे में कहा जा सकता है कि चुनाव पूरे प्रावधान के साथ निर्वाचन अधिकारी ने प्रक्रिया पूरी की, उसके बावजूद मामला अभी भी सदस्यता को लेकर चुनौती के दौर से गुजर रहा है। जब से परिणाम घोषित हुए पराजित पक्ष अपने लड़ाई को जारी रखते हैं कहा जाता है कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने की स्वतंत्रता सबको है पर तारिका महत्वपूर्ण है। चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद से ही जिन्हें सफलता नहीं मिली वे अपनी लड़ाई जारी रखे हैं ऐसे में प्रदेश के मुखिया के लिए बेहतर तो यही होता की दूरी बना कर रखी जाती पर ऐसी उम्मीद इस दौर के नेताओं से करना बेकार है। ये पहली बार नहीं की मुलाकात करने वाले ने अपनी जीत का दावा कर दिया इस जीत के दावे से कुछ प्रश्न उठते हैं। पहला निर्वाचन अधिकारी समय सीमा में चुनाव कराएगा और निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति जिला कलेक्टर करेंगे यह आदेश था। निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति हुई बतौर निर्वाचन अधिकारी सहायक रजिस्टर फॉर्म सोसायटी ने चुनाव कराया, जिन्हें प्रक्रिया के दौरान जब भी लगा कि कुछ गड़बड़ है उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई आपत्ति का निराकरण भी हुआ याद करें प्रेस क्लब के इतिहास में इतना लोकतांत्रिक प्रक्रिया से भरा हुआ चुनाव पूर्व में कब हुआ और निर्वाचन अधिकारी कौन थे। इस बार हुआ निर्वाचन अधिकारी ने पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराए और पदाधिकारी होने का प्रमाण पत्र भी दिया। अब चुनौती अपनी जगह है यदि प्रदेश के मुखिया से कोई पक्ष मिले और अपनी बात रखने के बाद जीत का दवा करें कहे की मुख्यमंत्री ने अधिकारी को निर्देश दिया है तो संदेश क्या जाता है। किस बाबत निर्देश दिया यदि निर्देश को अधिकारी ने मान लिया तो मामला प्रभावित माना जाएगा और न्याय प्रक्रिया दूषित हो गई यह माना जाएगा अधिकारी ने विवेक से निर्णय लिया और निर्देश नहीं माना तो कहा जाएगा की मुखिया के निर्देशों का पालन अधिकारी नहीं करते ऐसे में एक और बड़ा प्रश्न है प्रेस क्लब की मतदाता संख्या मात्र 447 है जब इतनी छोटी मतदाता सूची पर संदेह है तो जिले की विधानसभा, लोकसभा मतदाता सूची पर प्रश्न चिन्ह कितने बड़े लगेंगे क्योंकि दोनों सूचियां पर कार्य तो कलेक्टर के निर्देश पर ही हुआ पर जिले में एक एसआईआर हो गया तब इतनी गहनता से खबरें नहीं बनी देखा जाए तो बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनाव मतदाताओं के हाथ से निकलकर प्रत्याशियों की महत्वाकांक्षा का चुनाव है।