24 HNBC News
24hnbc सच के लिए जगह बची नहीं, असहमति के लिए जेल है
Sunday, 25 Jan 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 25 जनवरी 2026।
26 जनवरी 2026 हम 77 वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे हमने अपने संविधान को स्वीकार करके पहला गणतंत्र दिवस 1950 को मनाया आज यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि सच की जगह काम हो गई उसकी आवाज धीमी पड़ गई। सच के लिए धीरज भी बाकी नहीं रहा। फिर भी ऐसे लोग हैं जो निडर सच पर अड़े हुए हैं। 2025 के अंतिम माह में असहमति का एक स्वर लद्दाख से सोनम वानचूक जेल डाल दिया गया है। शुक्रवार 24 जनवरी 2025 महाराष्ट्र उच्च न्यायालय ने यलगार परिषद केस में सागर गोरख, रमेश को जमानत दी वे 2020 से जेल में थे। यलगार परिषद कैसे भारत के न्यू नॉर्मल एटीट्यूड को बताता है। कैसे दार्शनिक अधिवक्ता, मानव अधिकार कार्यकर्ता, साहित्यकार, शिक्षा वेद को बगैर सुनवाई लंबे समय 5 साल जेल में रखा जा सकता है इस मामले में 16 लोग जेल गए एक 85 वर्ष पादरी, फादर स्टेन स्वामी की मौत हिरासत में ही हुई वरवरा राव, सुधा भारद्वाज, आनंद, वर्णन, अरूपा, शोभा, गौतम, सुधीर, रौनक, ज्योति, महेश को भी जमानत मिली और भी ऐसे प्रकरण है जहां पर अभी तक जांच पूरी नहीं हुई आरोप पत्र नहीं आया पर कोर्ट ने लंबी बहस के बाद भी और असहमति के स्वर को जमानत नहीं मिली। इसलिए हम कहते हैं सच की जगह बची नहीं और असहमति के लिए जेल है।