24 HNBC News
24hnbc सुलझने के स्थान पर उलझ रहा 19 स्कूलों की स्थिति
Friday, 23 Jan 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 24 जनवरी 2026।
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत के लेटर को पढ़ने से ऐसा लगता है कि रायपुर एसडीएम को जो काम कलेक्टर रायपुर ने सोप था समय सीमा में समिति चुनाव से हटकर हुए कर्मचारियों के मुद्दे पर उलझ गई है। चुनाव कराने की समय सीमा तो 30 दिसंबर को समाप्त हो गई है। सीडीबीई पंजीकृत की अंतिम वैध सचिव शशि लता वाघे ने छत्तीसगढ़ में समिति द्वारा संचालित सभी 19 स्कूलों के प्राचार्य को एक पत्र लिखा है और कहा है कि माननीय प्रशासक महोदय द्वारा निलंबित/बर्खास्त कर्मचारियों को पूर्ण सेवा के लिए जाने के संबंध में जो पत्र मिला है उसमें स्पष्ट आदेश और बहाली नियमों का पालन नहीं हुआ है। 
धार्मिक अपंजीकृत संस्था छत्तीसगढ़ डायोसिस तथा बोर्ड के निरस्त समिति के पूर्व पदाधिकारी नितिन लॉरेंस द्वारा अनाधिकृत एवं भ्रामक पत्र लगातार भेजा जा रहा है यह आपराधिक प्रकृति के हैं साथ ही न्यायालय की अवमानना की श्रेणी में आते हैं। पत्र के अंतिम पैराग्राफ में कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक शाला में ध्वजारोहण संबंधित शाला के वर्तमान पदस्थ प्राचार्य द्वारा ही किया जाए। किसी भी बाहरी अथवा अनाधिकृत व्यक्ति का शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश पूर्ण उत्तर वर्जित निषेध रहेगा।