24hnbc मोहल्ले वासियों के शिकायत के बावजूद लंबे समय तक होती रही गैर कानूनी गतिविधियां
Wednesday, 21 Jan 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 22 जनवरी 2026।
रतनपुर के वार्ड नंबर 3 महामाया पर स्थित एक दो मंजिला मकान कभी सावित्री कुंज तो कभी राम दरबार बन जाता है। पड़ोसियों के लिए परेशानी का सबक है। आसपास से जो जानकारी प्राप्त होती है बताती है कि 2022 में यहां एक मैरिज ब्यूरो हुआ करता था और इसी मैरिज ब्यूरो से न्यू पड़ी गैर कानूनी व्यवसाय की जो बाद में देह व्यापार, सट्टा, जुआ, मदिरापान सबको स्थान मिलने लगा।
मंदिर से मात्र आधा किलोमीटर दूर होने के कारण सोशल मीडिया पर रुकने का स्थान देखने वालों के लिए यह जगह आसान बन गया। बगैर पार्किंग अनजान लोगों का आना-जाना बढ़ने लगा तब मोहल्ले के लोगों ने संबंधित सरकारी अधिकारियों के समक्ष आपत्तियां भी दर्ज कराई बताते हैं कि इस स्टे होम का संचालक एक दो बार होली के मौके पर संबंधित थाने द्वारा गिरफ्तार भी हुआ है। मतलब थाना क्षेत्र को जानकारी तो थी स्थानीय निकाय ने इस पर ताला जड़ दिया है। अवैध होटल संचालन करने वाला व्यक्ति अब अपने ऊपर हो गई कार्यवाही को अत्याचार बता रहा है। 21 जनवरी से अनशन पर बैठने वाला था पर नहीं बैठा, रतनपुर में भक्त जनों के अतिरिक्त सरकारी कुछ अधिकारियों का भी आना-जाना लगा रहता है के बावजूद 2022-23 से शिकायत थी तो किस कारण कार्यवाही टलती रही।