24 HNBC News
24hnbc सीडीबीई सचिन के पत्र ने पोल खोल दी एसडीएम की...
Sunday, 18 Jan 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
रायपुर/बिलासपुर, 19 जनवरी 2026। 
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत की सचिव श्रीमती शशि लता वाघे ने कलेक्टर रायपुर को एक पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के कुल 19 स्कूलों की खराब होती दशा पर जानकारी दी है। पत्र में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि जिस एसडीएम तुलसी राठौर को चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई थी उन्होंने किस तरह चुनाव न करा कर निलंबित शिक्षकों और बर्खास्त प्रभारी प्राचार्य रूपिका लॉरेंस के बर्खास्तगी को खत्म करने दबाव डाला। 
इसी तरह शाला फीस का पैसा लेकर गायब लेखपाल समीर कुमार जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाना रायपुर में की गई है के हस्ताक्षर लाने पर ही वेतन दिया जा सकेगा का दबाव बनाया और इसी कारण शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला। पत्र में कहा गया है कि एसडीएम राठौर अपने दायित्वों एवं अधिकारों से परे जाकर शासन की छवि को धूमिल कर रहे हैं। समिति की सचिव ने इस दो पेज के पत्र में वह सब कुछ कह दिया जिससे पता चलता है कि अल्पसंख्यक मसीही समाज की शिक्षण संस्था को किस तरह से कोलेप्स किया जा रहा है।