24Hnbc संस्कार अस्पताल में बिलासपुर के अनुपस्थित डॉक्टरों की भूमिका
Sunday, 18 Jan 2026 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 जनवरी 2026।
सुरक्षित मातृत्व की बातें हवा हवाई है। डॉक्टरों की पेशेवर लापरवाही सर चल कर बोल रही है। खबरें फुल पेज विज्ञापन की आड़ में खो जाती है। हाल ही में एक मामला रायपुर के इंदिरा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर देवेंद्र नगर में हुआ। नेहा साहू पति मनोज साहू लखोली राजनांदगांव की मौत आईवीएफ सेंटर में ऑपरेशन के दौरान हुई। दो चिकित्सक डॉक्टर रश्मि और डॉक्टर कृष्ण चिरानिया के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आईवीएफ तकनीक से मां बनने पर दंपति लाखों रुपए खर्च करते हैं। ऐसे क्लीनिक में असली खेल तो विज्ञापन का है पहले यह विज्ञापन दैनिक अखबारों में होते थे अब तो गांव-गांव में होर्डिंग लगे दिखाई देते हैं।
यह करोड़ का व्यवसाय है लापरवाही पूर्ण इलाज बच्चा पैदा करते समय हुई लापरवाही का एक मामला बलौदा बाजार के संस्कार अस्पताल का भी है। यह मामला जून 2025 का है संबंधित थाना गिधौरी में जांच चल रही है पर जांच में कुछ डॉक्टर को अछूता कर दिया गया है। संस्कार अस्पताल के संचालक मोहित राम साहू और शीतल साहू है। अस्पताल के रिकॉर्ड मेनू प्लेट हुए हैं। बिलासपुर सिम्स के दो डॉक्टर इस अस्पताल को रजिस्ट्रेशन मिले के लिए अपनी शैक्षिक डिग्री देकर रखे हैं अस्पताल में हुई लापरवाही के कारण अन्नु साहू पति रजनीश प्रजापति के इलाज में इन दो की भूमिका भी संदेह के दायरे में है। पर जांच की गति इतनी धीमी है कि गुनहगार बच जाएंगे बिलासपुर के कई चिकित्सक बी फार्मा की तर्ज पर अपनी डिग्रियां ब्लॉक लेवल के फर्जी नर्सिंग होम में देकर रखते हैं बदले में मोटा धन एठते हैं और दूर बैठकर सरकारी वेतन पाते हैं। ऐसी ही कहानी अभी मजदूरी ब्लॉक के एक नर्सिंग होम की जांच में उजागर हुई। संस्कार अस्पताल का मामला गंभीर है पुलिस जांच के अतिरिक्त सीएमओ की जांच भी हो रही है पर सब कुछ मैनेज हो जाए इस तरीके से।