24Hnbc जीरो टॉलरेंस से उलट सच्चाई, जहां देखो वहां रिश्वत का बाजार चल रहा ईएमआई पर
Saturday, 17 Jan 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 जनवरी 2026।
सरकार के किसी भी महकमे में कार्यरत कर्मचारी रिश्वत लेता हुआ पकड़ा जाता है तो उसका जेल जाना तय है। इतना ही नहीं पत्रकारों की स्थिति तो इस मामले में बहुत ही गए बीती है। 500 से 2000 रुपए तक के आरोप न केवल लगते हैं बल्कि शिकायतकर्ता थाने तक जाते हैं और पुलिस को एफआईआर करते मिनटों लगता है पर यह सब कहानी अन्य पर लागू होती है। जब लेनदेन का मामला खाकी पर आता है तो निलंबन के पहले भी जांच की बात आती है। रिश्वत लेते हुए अधिकारी का बाइट कोई नहीं डालता पर जब पुलिस वाला पैसा लेते हुए दिखाई देता है तब भी उसका पक्ष पूछ कर समाचार लिखे और लगाए जाते हैं। पैसा लेते हुए मोबाइल पर मस्तूरी पचपेड़ी थाने का एक कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ था रिश्वत के लिए ईमानदारी इतनी कि पैसा देने वाला अपने घर बुलाता है तब भी खाकी वहां चलकर जाती है। अब ईएमआई लेना है तो इतनी सुविधा तो देनी होगी। 24 घंटे से एक वीडियो और वायरल हो रहा है मामला बिलासपुर के रहे एडिशनल एसपी जायसवाल का है। स्पा संचालक महीना देता था बाद में बंद हो गया वीडियो देखने से पता चलता है कि हर महीने की रकम न मिलने से कैसे कैसे विवाद सामने आ जाते हैं। इस वीडियो में नगद लेनदेन तो नहीं दिखाई देता पर पैसे की बात सुनी जा सकती है। पड़ोसी जिला जांजगीर के एक विधानसभा क्षेत्र का मामला तो और रोचक है। निर्वाचित जनप्रतिनिधि ही सब की तरफ से जिसमें कलेक्टर, एसडीम और थाना शामिल है। बारगेनिंग कर रहा है पूरा मामला हर महीने लाखों में पहुंच रहा था जब ऑडियो वायरल हुआ तो निर्वाचित जन प्रतिनिधि महोदया ने उसे एआई तकनीक वाला बता दिया। पर इस ऑडियो को सुनने के बाद जो सबसे गंभीर बात बहार आई वह यह थी कि जिले के मुखिया को पैसा नहीं कुछ और देखकर सेट किये जाने की बात कही गई थी।