क्लब चुनाव जो न कराए सो कम डिपो संचालक और मुंशी का विवाद
Tuesday, 13 Jan 2026 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 13 जनवरी 2026।
24hnbc ने रतनपुर रोड पर कई किलोमीटर के दायरे में पहले कोयले के अवैध कारोबार पर लंबी रपट लिखी थी और हेडिंग ही यह बताती थी कि इस धंधे में चारों खंबे काले हो रहे हैं। "थोथा चना बाजे घना"की तर्ज पर तीनों खंबे तो कभी एक दूसरे की या अपनी खाज नहीं दिखाई पर कथित चौथा खंभा फूट पड़ा है जब खबर छपी तो टिप्पणियों का दौर शुरू हुआ। संधि काल के बाद जैसे-जैसे भीनी रोशनी में टिप्पणियां रंगीन होने लगी एक सज्जन ने कहा मुंशी था अपनी हैसियत समझ कर बात करें मुंशी नौकरी करता था तो स्वीकार करने में क्या हर्ज था।
टिप्पणी पर तत्काल स्वीकार युक्ति आई डिपो संचालक नियोक्ता अपना नाम बता दे हम तो नौकरी करते थे। नौकरी वैध अवैध नहीं हो सकती डिपो वैध अवैध हो सकता है। कोयले के पूरे धंधे में क्लब के चुनाव की प्रतिस्पर्धा छाई हुई है। कोई बार-बार प्रत्याशी बनकर भी जल रहा है जीत नहीं रहा जीत का सहारा नहीं बन रहा खर्च का घंटा बज रहा है तो तिलमिलाहट स्वाभाविक है। वे जानते हैं जिसके घर कांच के होते हैं उन्हें दूसरों पर क्या नहीं फेंकना चाहिए पर चुनाव में एस आई आर का मुद्दा इतना भारी पड रहा है कि कांच के कई मकान दरक रहे हैं। कुछ खबर है कुछ गॉसिप है कुछ खबरें हैं और शेष तीन खंभे जो धंधों में ज्यादा सलीकेदार हैं इस बार जबरदस्ती बन गए खम्भो के रंग पर हंस रहे हैं।