24hnbc आजीविका मिशन भी जुमला मात्र है ..... टीएस सिंह देव
Friday, 09 Jan 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 10 जनवरी 2026।
जिला कांग्रेस संगठन के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति के बाद यह पहली बड़ी पत्रकार वार्ता थी। और इसे प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने संबोधित किया। विषय मनरेगा और उसका बदला हुआ स्वरूप था। ऐसी पत्रकारवार्ताएं प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर आज ही आयोजित हुई। टीएस सिंह देव के पास लंबे समय तक ग्रामीण विकास विभाग रहा इस कारण मनरेगा पर उनकी जानकारी बेहद पुख्ता है। और उन्होंने बाटे गए प्रेस नोट के अतिरिक्त महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की उन्होंने बताया कि कोविड काल मैं इस कानून के तहत सर्वाधिक कार्य दिवस उपलब्ध कराए गए और वर्तमान में यह आधे हो गए तो 125 दिन कार्य दिवस की गारंटी जुमला हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के पास पूर्व में किए गए वादों को पूरा करने के लिए भी बजट का टोटा है। तो जी राम जी में 40% के लिए कैसे व्यवस्था करेगी।
पत्रकारों ने सनातन विरोधी होने पर प्रश्न पूछा कहा कि भाजपा कांग्रेस पर यह आरोप लगाती है। उत्तर बेहद सदा हुआ था उन्होंने सनातन पर अर्थ पूछा और कहा कि हर बात को धर्म से न जोड़े भाजपा की गरीब विरोधी नियत देखिए और देखिए कि किस तरह इस आजीविका मिशन में अन्य विभाग के बजट को खत्म किया जा रहा है।