24 HNBC News
छत्तीसगढ़ डायोसिस का मामला कुल्हाड़ी पर पैर मारना कोई सीखे इनसे
Wednesday, 07 Jan 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर 8 जनवरी 2026।
बिलासपुर जेकमेन मेमोरियल अस्पताल की कहानी रायपुर के सालेम स्कूल में दोहराई जा रही है। यहां छत्तीसगढ़ डायोसिस अपंजीकृत के पदाधिकारी सालेम स्कूल के भीतर के स्थान निजी कार्यक्रमों के लिए किराए पर दे रहे हैं। आरोप है कि इससे कमाई होती है। प्लीज की ऐसी जमीन जो एच फॉर्म के अंतर्गत आता है उसे किराए पर देकर अतिरिक्त कमाई नियम विरुद्ध है और ऐसा करने पर लीज धारक की लीज निरस्त हो सकती है और रायपुर नगर निगम आयुक्त ने एक नोटिस जारी करके स्पष्ट कर दिया है कि सालेम स्कूल में संपत्ति कर से छूट ली गई थी। छूट के बाद भी संपत्ति कर नहीं पटा है।
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत की वैधानिक पदाधिकारी रही शशि वाघे ने 4 जनवरी को बिशप को एक पत्र लिखा पत्र से जाहिर है कि नितिन लॉरेंस द्वारा स्थान को किराए पर देखकर चलाया जा रहा है। उन्होंने लिखा है कि शाला का किराए से देना आप भी अधिकार क्षेत्र के बाहर का मामला है। इस पत्राचार से ज्ञात होता है कि लीज का उल्लंघन हो रहा है और इसे ही आधार बनाकर नजूल अधिकारी लीज रद्द कर सकते हैं। ऐसा पूर्व में बिलासपुर जेकमेन अस्पताल के संदर्भ में हुआ है।
लीज निरस्त होने के पश्चात जेकमेन समिति की डायरेक्टरशिप पर नितिन लॉरेंस ने कब्जा किया था और लॉक्स के आधार पर प्रत्येक न्यायालय में उनके आवेदन निरस्त होते चले गए और जेकमेन अस्पताल मसीह समाज के हाथ से निकल गया। इसी तरह लॉक्स के कारण गॉस मेमोरियल रायपुर भी मसीह समाज के हाथों से निकल गया इतने सब को जानते हुए छत्तीसगढ़ डायोसिस के सोनामधन्य स्वयंभू पदाधिकारी बर्जेस स्कूल बिलासपुर में एक गर्ल्स हॉस्टल की जगह एक नर्सिंग कॉलेज को किराए से दिया है और सालेम स्कूल रायपुर में जगह किराए पर देते हैं। लगता है प्लीज रद्द करने की पूरी तरकीबें पदाधिकारी स्वयं ही लगते हैं