व्हीबी- जी राम जी की द्वितीय पत्रकार वार्ता का निष्कर्ष जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिए
Wednesday, 07 Jan 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 8 जनवरी 2026।
व्हीबी- जी राम जी पर आज बिलासपुर में एक और पत्रकार वार्ता हुई यह पत्रकार वार्ता केंद्रीय मंत्री तोखन साहू द्वारा रखी गई। पीआईसी के तत्वाधान में पावर प्रजेंटेशन दिया गया। 7 जनवरी को भी स्थानीय विधायक ने पत्रकार वार्ता की थी लगता है केंद्र सरकार आजीविका मिशन के इस अधिनियम को लेकर कुछ ज्यादा ही परेशान हैं आज की पत्रकार वार्ता में मंत्री महोदय ने उसे लोकतांत्रिक विमर्श बताया सवाल उठता है कि ऐसा लोकतांत्रिक विमर्श नोटबंदी, एक तरफा लाॅकडाउन, किसान बिल , श्रम कानून को लागू करते समय क्यों नहीं किया गया। पूरी योजना में जल पानी केंद्र में है भारत के बड़े समाज सुधारक रहे का एक दोहा है।
"रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून, पानी गए ना उभरे मोती मानस चुन"
पूरी योजना कई योजनाओं का मिक्सर मात्र है जब सभी कंफ्यूज ग्राहक चार्ट के ठेले पर जाता है पर उसे समझ नहीं आता कि वह क्या खाएं तो वह दुकानदार से गटपट बनाने बोल देता है। इसी तरह रेस्टोरेंट में मिक्स वेज की सब्जी भी खा ली जाती है।
मनरेगा को इस तरह बना दिया गया है कह रहे हैं विकसित भारत के लिए ग्रामीण विकास जरूरी है। 10 साल पूर्व स्मार्ट सिटी का कॉन्सेप्ट भी यही कह कर लाया गया था अन्य स्मार्ट सिटी के बजट का हम नहीं जानते पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी को एक बार भी घोषित बजट का पैसा आधा भी नहीं मिला। मनरेगा को भ्रष्ट व्यवस्था बताया गया है और उन्हें बंदरों के हाथ में राम जी को शौपा जा रहा है। अब तो राम ही खैर करे दो लाइन और है। "जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए"।