24hnbc व्यवस्था के खिलाफ उठ गई है आम जनता तमनार से दिल्ली तक दिखाई देता है एक ही दृश्य
Sunday, 28 Dec 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 29 दिसंबर 2025।
छत्तीसगढ़ में जागरूक नागरिकों ने मन चाहे कोल ब्लॉक के खिलाफ मानसिकता बना ली यही कारण है कि रायगढ़, तमनार में शांतिपूर्ण चल रहे विरोध आंदोलन को जब पुलिस ने बलपूर्वक देने की कोशिश की तो भीड़ प्रतिरोध पर उतारू हो गई और महिला टीआई को पटक पटक कर मारा। पहले भी छत्तीसगढ़ में अलग-अलग राजनंदगांव, बलौदा बाजार, हर्ष देव अरण्य जैसे स्थानों पर शासन को आम जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा शासन हर जगह किसी न किसी उद्योगपति की चाकरी करते दिखाई देते हैं। पहले भी कोयला खनन के मामले में एसईसीएल को विशेष अधिकार थे पर अब ऐसा नहीं है और सरकार की पुनर्वास नीति जनता को लाभकारी नहीं लगती वंदे मातरम का नारा देने वाले जनता को पट्टी ना पढा पाए। जनता जानती है कि वंदे मातरम में जल, जंगल, जमीन सब शामिल है और जब उद्योगपति सरकार की गोद में बैठकर नागरिकों का जल, जंगल, जमीन छीनेगा तो जनता विरोध करेगी इस मसले को उनाव कांड से जोड़ें पीड़ितों ने आखिरकार कह दिया मुझे फूलन बनने पर मजबूर कर रहे हैं।
भारत पर दस्यू फूलन देवी की कहानी कौन नहीं जानता पिछड़ी जाति की फूलन का दबंगों ने जो शोषण किया उत्पीड़न किया तो उसने बिहड़ की राह अपना ली और फूलन की बंदूक दबंग की पेंट गीली कर देती थी। 10 साल में देश कितना बदल गया धरती का शोषण करने वाले उद्योगपति कहलाने लगे। बलात्कार हत्या की आजीवन कारावास की सजा (कुलदीप सिंह सेंगर भाजपा पूर्व विधायक) की सजा हाईकोर्ट ने स्थगित की जमानत दे दी जबकि सांसद राहुल गांधी को मानहानि के केस में सजा स्थगित करने उच्चतम न्यायालय आना पड़ा इसे ही पता चलता है कि भेदभाव चरम पर है। आम नागरिकों की योजना छिनी जा रही है और राम जी राम करके अडानी अंबानी को पड़ोसी जा रही है। देश के गृहमंत्री अर्बन नक्सल की बात करते हैं उनकी आत्मा यदि होगी तो वह जानते हैं देश की अर्बन नक्सली को बढ़वाने वाले वे हैं।