24hnbc कभी हुआ करता था विशेष नाम अब तो न्यूनतम सुविधा मिल जाए बहुत है
Monday, 15 Dec 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 16 दिसंबर 2025।
बिलासपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर इस बार जो रेस्टोरेंट संचालित हो रहा है। उसे उपलब्ध कराया गया स्थान बहुत छोटा है। यहां तक की ध्यान से देखने पर पता चलता है कि रेस्टोरेंट प्लेटफार्म पर कब्जा करके बनाया गया है अंदर बमुश्किल 8 टेबल लगी हुई है। यह सुविधा पूर्व के मुकाबले बहुत छोटी है।
एक समय था जब बिलासपुर रेलवे स्टेशन अपनी साफ सफाई और यात्री सुविधाओं के लिए विशिष्ट पहचान रखता था पर अब ऐसा नहीं है।