24 HNBC News
24hnbc स्टेशन पर दो सुविधा यात्रियों के लिए लाभप्रद
Monday, 15 Dec 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 16 दिसंबर 2025। 
एक तरफ छत्तीसगढ़ राज्य के स्कूल में लगी सेनेटरी पैड डिस्पेंसर मशीन खराब पड़ी है यह बात छत्तीसगढ़ विधानसभा के बिल्हा विधायक ने ही कही। दूसरी तरफ बिलासपुर के दोनों रेलवे स्टेशन बिलासपुर और उसलापुर में सेनेटरी पैड डिस्पैटर मशीन और स्नेक डिस्पेंसर मशीन डिजिटल भुगतान के साथ बढ़िया काम कर रही है। इतना ही नहीं उसलापुर के प्लेटफार्म नंबर एक पर तो आरबी अस्पताल के सहयोग से प्राथमिक चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध है और इस सेवा का लाभ भी यात्रियों को मिल रहा है। काउंटर पर उपलब्ध व्यक्ति ने बताया कि यदि स्टेशन मास्टर के पास पूर्व से सूचना उपलब्ध हो जाती है तो बोगी में सहायता पहुंचा दी जाती है।