24 HNBC News
मतदाता सूची से 130 नाम काटे गए निर्वाचन अधिकारी रहे निष्पक्ष
Sunday, 14 Dec 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 15 दिसंबर2025। 
28 दिसंबर को इस बार प्रेस क्लब बिलासपुर चुनाव का मतदान है। अभी कुछ मा पूर्व ही इस समिति का चुनाव हुआ था। वोट चोरी, लालच, साम, दाम, दंड, भेद यहां तक की निर्वाचन अधिकारी भी निष्पक्ष नहीं था। चुनाव के पहले थोक के भाव 130 नए सदस्य बनाए गए नए सदस्य के कुल आवेदन इससे ज्यादा थे पर अधिकृत आंकड़ा नहीं पता न ही बताया गया। जिन्हें सदस्यता दी गई उसे पर भी प्रारंभ से ही आपत्ति थी पर चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी थी लिहाजा किसी भी फार्म पर शिकायतकर्ताओं को राहत नहीं मिली। मतदान परिणाम घोषणा के बाद से ही निर्वाचन को चुनौती दी गई और प्रेस क्लब बिलासपुर के चुनाव को रजिस्टर ने विधि शुन्य कर दिया। बिलासपुर कलेक्टर को निर्देशित किया गया कि वे निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति करें और निर्धारित समय सीमा में नए चुनाव हो उप पंजीयन बिलासपुर इस बार चुनाव अधिकारी है नया चुनाव कार्यक्रम घोषित हो चुका है प्रथम पड़ाव आज पूरा हुआ। शाम लगभग 5:00 बजे राघवेंद्र राव सभा भवन में मतदाता सूची चश्मा की गई कुल सदस्यों की संख्या 447 है अर्थात पिछले चुनाव से सदस्यों की संख्या लगभग 130 कम हुई।
दिन भर एक गुट विशेष 130 नाम शामिल कर लिए जाये का दबाव बनाता रहा निर्वाचन अधिकारी का स्पष्ट निर्देश था की सदस्यता 180 दिन पूर्व होनी चाहिए। जन सामान्य ऐसा मानते हैं की प्रेस क्लब बिलासपुर पत्रकारों की संस्था है और पत्रकार नियमों के बेहतर जानकारी हैं तो नियमों का पालन भी करते होंगे पर यह अधूरी सच्चाई है समिति में कई वर्षों से धारा 27,28 का पालन नहीं किया जा रहा है। वित्तीय पारदर्शिता का पूर्णतया अभाव है। सदस्यता शुल्क की राशि का कोई अता पता नहीं है। सदस्यता रसीद उनकी डुप्लीकेट और प्राप्त धनराशि के संदर्भ में कोई वास्तविक जानकारी पदाधिकारी नहीं देते हैं सूचना के अधिकार के तहत आवेदन पत्र ही स्वीकार नहीं किया जाता संस्था के पदाधिकारी के नाम से यदि कोई सदस्य लीगल नोटिस भी देता है तो पदाधिकारी उसे लेने से कतराते हैं नहीं लेते हैं अर्थात उत्तरदायित्व का सिद्धांत लागू ही नहीं होता इस बार चुनाव प्रक्रिया पूर्ण मतदान से व्यापक है नए नामांकन जमा हो रहे हैं जानकार बताते हैं कि उम्मीदवार की संख्या बढ़ सकती है।