24hnbc बिलासपुर स्टेशन पर रिटायरिंग रूम की सुविधा यात्रियों के लिए विशिष्ट पहचान रखती है
Friday, 12 Dec 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 13 दिसंबर 2025।
बिलासपुर स्टेशन पर अन्य स्थान की अपेक्षा स्टे इन की सफाई और चमक देखते ही बनती है। असल में यह आईआरसीटीसी का रिटर्निंग रूम है इसका संचालन मेजर्स दिनसा और रंजीत होटल प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा हो रहा है। प्रथम फ्लोर पर स्थित एसी डॉरमेट्री और कमरे सुसज्जित आरामदायक खुशबू नुमा एहसास देते हैं। यह आराम यात्रा की थकान को कुछ घंटे में ही गायब कर देते हैं।
रिटर्निंग रूम की बुकिंग ऑनलाइन ऑफलाइन तरीके से की जा सकती है। डोर मैट्रिक में बड़ा एरिया आकर्षक है और मनोरंजन के सुविधा से लैस है। डोर मैट्रिक के केबिन में एक यात्री के लिए बिस्तर, आईना, मोबाइल चार्जर , पंखा पर्याप्त है। एरिया एसी किराया 3 घंटे का 177 रुपए और 24 घंटे का 432 रुपए डोर मैट्रिक के लिए निर्धारित है। व्यक्तिगत कमरा सुरुचि पूर्ण तरीके से सजाया हुआ है। कमरे में टीवी के अतिरिक्त एक सुविधा और है छोटा सा फ्रिज कमरे का किराया 3 घंटे के 444 रुपए 12 घंटे के 1284 और 24 घंटे के लिए 1599 रुपए यह किराये बाजार के स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक हैं। हालांकि यह सुविधा कितने दिन रहेगी नहीं कहा जा सकता क्योंकि बिलासपुर स्टेशन का विकास हवाई अड्डे की तर्ज पर हो रहा है तो यह रिटर्निंग रूम की सुविधा भी किसी अन्य जगह चली जाएगी।
( समाचार संकलन डाॅली पटेल )