
बिलासपुर। 29 नवंबर को रायपुर में कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक हुई थी। तब बैठक के बाद मंत्री टी एस सिंह देव के घर सभी बड़े नेताओं का डिनर भी हुआ उस वक्त पीसीसी चीफ मरकाम ने कहा था कि 15 दिन के भीतर निगम मंडलों और संगठन के पदों पर नियुक्ति हो जाएगी। उस लिहाज से 15 दिन बीत जाने के बाद भी ऐसा लगता नहीं है कि निगम मंडल में नियुक्ति हो पाएगी राज्य सरकार 17 दिसंबर को अपने 2 साल हो जाने का जश्न मनाने में लगी है। और बहुत सारे नेता कार्यकर्ता इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अब निगम मंडल में नियुक्ति मिल भी गई तो मात्र 1 साल बाद ही राज्य सरकार इलेक्शन वोट पर आ जाएगी। कांग्रेस में निगम मंडल की नियुक्ति को लेकर अभी भी आम राय नहीं हो पाई है। यहां तक की प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ के बीच ही कई नामों को लेकर सहमति नहीं है। ऐसे में अन्य कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ बड़े नेताओं के बीच समन्वय का काम मोहन मरकाम के बस का नहीं लगता यहां तक की पिछली मीटिंग में तो वही उठ कर चले गए थे। हालांकि बाद में कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि पीसीसी चीफ का बाहर का दौरा कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित था।