24 HNBC News
क्या जूनियर जूनियर ही रहेगा विजय की चेस पर नए अध्यक्षों की होगी भ्रूण हत्या
Thursday, 11 Dec 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 12 दिसंबर 2025। 
बिलासपुर जिला कांग्रेस ग्रामीण और शहर को उनके नए अध्यक्ष मिल चुके हैं। पुराने अध्यक्षों ने निष्क्रियता का जो रिकॉर्ड बनाया वह कांग्रेस की दुर्दशा का कारण बना ऐसे बहुत से जनहित के और नीतिगत मामले थे जिन पर कांग्रेस को आवाज उठनी थी पर नहीं उठाई गई। जब तै हो गया कि अब तो अध्यक्ष बदले ही जाएंगे तब सुस्त पड़े दोनों अध्यक्ष सक्रिय हुए विशेष कर जिला ग्रामीण अध्यक्ष की सक्रियता तो अचानक बढ़ ही गई। यह सक्रियता अभी भी लगातार बनी हुई है उनकी यह सक्रियता अब कांग्रेस को लाभ के स्थान पर नुकसान पहुंचाएगी। 
जिन्हें नया पद मिला है वह छात्र राजनीति से आए हैं और पुराने ग्रामीण अध्यक्ष भी छात्र राजनीति में ही थे। पुराने की सक्रियता से ऐसा लगता है कि वे नए अध्यक्षों को अपने नीचे ही रखना चाहते हैं और इस काम में वे बड़ी चतुराई से मीडिया का उपयोग भी कर रहे हैं। जब प्रदेश में ऐसा एस आई आर प्रारंभ हुआ तो जिला ग्रामीण अध्यक्ष बी एल ए के लिए नाम देने में भी सुस्त थे। भाजपा के मुकाबले उनका खाता भी नहीं खुला था मतलब कांग्रेस की दिशा निर्देश पर उन्होंने जो भूत कमेटी और बूथ अध्यक्ष बनाए थे वे सक्रिय नहीं थे अन्यथा बी एल ए का नाम देने में देर क्यों लगी। एस आई आर के कुछ दिन पहले ही उन्होंने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर पत्रकार वार्ता भी की थी। अभी एक दिन पूर्व, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष ने फिर से मतदाता सूची के संदर्भ में एक खुलासा किया। विस्तार से समाचार प्रकाशित करवाया फिर इस मुद्दे पर पत्रकार वार्ता भी की दोनों नए अध्यक्षों को आजू-बाजू बैठा लिया पर पत्रकार वार्ता के हीरो स्वयं ही बने रहे। इनके पहले कांग्रेस में ऐसा कभी नहीं हुआ कि ऐसा अध्यक्ष जिसकी विदाई हो चुकी वह वर्तमान अध्यक्ष को अपने साथ बैठाल कर मीडिया को संबोधित करें। 
पूर्व अध्यक्ष की अति सक्रियता राजनीति हलकों में इस तरह देखी जा रही है कि सत्ताधारी पार्टी से नजदीकी निभाने का शौक पूरा नहीं हो रहा है। छात्र राजनीति के जमाने से ही जो जूनियर था अभी भी जूनियर ही है और अपना अलग वजूद बना ही नहीं पा रहा यदि यह स्थिति कुछ सप्ताह और रही तो नए अध्यक्ष अपनी शाखाएं दिख ही नहीं पाएंगे। वैसे भी जब तक प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष नहीं मिलेगा तब तक नव नियुक्त जिला ग्रामीण एवं शहर अध्यक्ष स्वतंत्रता पूर्वक काम ही नहीं कर पाएंगे हो सकता है पार्टी में उनकी भ्रूण हत्या हो जाए।