24 HNBC News
दिसंबर आते ही बढ़ जाती है सक्रियता संयुक्त मसीही समाज समिति ने तो धारा 28 के कागज ही प्रस्तुत नहीं किए
Wednesday, 10 Dec 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 11 दिसंबर 2025।
संयुक्त मसीही समाज समिति 2024 में उप पंजीयन बिलासपुर के दफ्तर में पंजीकृत तो हुई है पर समिति के पदाधिकारी ने पंजीयन पश्चात धारा 28 की जानकारी प्रस्तुत नहीं की यह तथ्य आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी से मिला है। यह जानकारी रोचक इसलिए हो जाती है कि संयुक्त मसीह समाज के अध्यक्ष के रूप में जो नाम दर्ज है वही व्यक्ति छत्तीसगढ़ डायोसिस का भी पदाधिकारी है और छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन में भी पदाधिकारी था और इन सभी समितियां में दो समितियां पंजीकृत है। डायोसिस अपंजीकृत संस्था है पर वित्तीय अनियमितता के आरोप तीनों समितियां पर लगाते हैं। छत्तीसगढ़ डायोसिस से हाल ही में 2 करोड़ 65 लाख की रिकवरी निकली है। जो स्मरण पत्र जारी हुआ उसमें से एक नाम संयुक्त मसीही समाज के अध्यक्ष का भी है ये वही नाम है जो डायोसिस और बोर्ड ऑफ एजुकेशन में एक समान है। ऐसा लगता है कि समिति का पंजीयन कर लेना सामाजिक कार्यक्रमों के लिए फंड एकत्र करना और बाद में रजिस्टर को नियम अनुसार जानकारी न देना यह आदत है। नियम तो यह भी है कि पंजीयन पश्चात निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि आय व्यय का लेखा नहीं दिया जाता तो पंजीयन निरस्त किया जा सकता है। ऐसी कार्यवाही उप पंजीयन क्यों नहीं करता यह प्रश्न अपने आप में रजिस्टर के दफ्तर में चल रही लापरवाही को इंगित करता है।