24 HNBC News
24hnbc शादी में अडानी की मौजूदगी पर सियासी बवाल....जाने किसकी शादी
Tuesday, 09 Dec 2025 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर,10 दिसंबर 2025।
अमित जोगी ने तस्वीर साझा कर उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ की राजनीति में नई हलचल तब मची जब जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ JCCJ नेता अमित अजित जोगी ने पूर्व मंत्री अमन सिंह के बेटे की शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए भाजपा सरकार और अदानी उद्योग समूह पर तीखा कटाक्ष किया।
अमित जोगी ने X पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा—
“बाजार सजा है! बोली लग रही है, बिकवाली जारी है। हसदेव के बाद अब नगनार की बारी है।”
साथ ही उन्होंने हैशटैग अडानीगढ़ और छत्तीसगढ़ जोड़कर यह बताया कि शादी समारोह में अड़ानी उद्योग समूह के ख़ुद मुखिया गौतम अदानी मौजूद थे।
तस्वीर में क्या दिख रहा है?
शादी के एक भव्य वेडिंग रिसेप्शन में गोल मेज़ पर कई प्रमुख चेहरे भोजन करते दिख रहे हैं। आसपास सुरक्षा और प्रोटोकॉल कर्मचारी मौजूद हैं।
अमित जोगी का यह पोस्ट सीधे तौर पर भाजपा सरकार और बड़े कॉरपोरेट समूहों पर “करीबी रिश्तों” का आरोप लगाता है।
छत्तीसगढ़ में बीते महीनों से हसदेव–अरण्य, नगनार स्टील प्लांट, और खनन परियोजनाओं को लेकर लगातार राजनीतिक बहस चल रही है।
अमित जोगी ने उसी संदर्भ में शादी की इस तस्वीर को जोड़ते हुए सरकार पर हमला बोला है।
पोस्ट के घंटों बाद भी भाजपा की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। उधर, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो चुकी है और इसको लेकर समर्थकों व विरोधियों में तीखी बहस जारी है।
अमन सिंह छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक रहे हैं और रमन सिंह सरकार में बेहद प्रभावशाली पदों पर रहे।
उनके बेटे की शादी में राज्य व राष्ट्रीय स्तर के कई राजनीतिक, प्रशासनिक और कॉरपोरेट चेहरे शामिल हुए।
लोग बताते हैं कि अदानी की शुरुआत से ही रमन सिंह और अमन सिंह उनके करीबी रहे हैं… अदानी साम्राज्य के फलने फूलने में रमन और अमन सिंह का बहुत सहयोग रहा है।