24 HNBC News
24hnbc सावधान दिन पूरे होने वाले हैं lgns के
Tuesday, 09 Dec 2025 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 9 दिसंबर 2025।
Lgns, origin, और webkey यह तीनों टोकन या कंपनियां जल्द ही एक बड़ा घोटाला करके अपना डंपर बांधने वाले हैं और लाखों निवेशकों के हाथ में होला पकड़वाने वाले हैं। छत्तीसगढ़ में lgns खूब काम कर रहा है। Lgns binance जैसे बड़े प्लेटफार्म पर ट्रेडिंग के लिए लिस्टेड किया नहीं है और यूनिस्वेप, व्ही 4 क्यूकस्वेप पर ट्रेड किया जा रहा है।lgns ब्लॉकचेन पर आधारित है कहते हैं डि सेंट्रलाइज है पर वास्तविक में ऐसा नहीं है और यहीं से इसके फ्रॉड होने का सबसे बड़ी संभावना है। इसके एजेंट कहते हैं 200 दिन में 300 गुना लाभ तब तो इन्हें भारत के वित्त मंत्रालय की चाबी दे देना चाहिए पतला रुपए अपने आप डॉलर में बदल जाएगा। भूतों के इनरवियर उतरने से बच जाएंगे। सबसे बड़ी बात है कि आपका पैसा दोगुना हो या 100 गुना, 200 गुना हो या 300 गुना किसी दूसरे की जेब से निकलकर आएगा। अर्थात जो पैसा lgns पर लगता है वह किसी उत्पाद पर नहीं लगता मतलब सिर और टोपी का खेल।
नए का पैसा पुराने में बटता है lgns स्मार्ट कांटेक्ट है कॉइन रियल है तो होल्डर कौन है।lgns का 80% एक ही व्यक्ति के पास है 10% 3 से 4 के बीच में है कहते हैं कि अर्थ पंप और डंप का खेल उसी के पास होगा जिसके पास 80% होगा जिसके पास 80% है वही डिमांड और सप्लाई पर कंट्रोल करेगा।lgns को डिकोड करने पर कोडिंग 366, 282, 260 बताती है की कमी भी एडमिन घपला कर सकता है। रुपए का बंटवारा के जो ट्रांजैक्शन है वे बहुत छोटे-छोटे हैं। लिक्विडिटी क्षेत्र लोक नहीं है अर्थात एडमिन चाहे कितना भी माल निकाल ले पारदर्शिता जीरो है एडमिन फेक हाइट क्रिएट कर सकता है और अचानक सप्लाई बढ़ाकर नदारत हो सकता है कहने का अर्थ lgns गैंबलिंग है माइंड गेम नहीं जुआ है और इसमें किसी को डूबना ही है डूबने वालों की संख्या लाखों में और कमाने वालों की संख्या कुछ 100 में रहेगी। खैर अभी तो छत्तीसगढ़ के इन्वेस्टर मलेशिया और सिंगापुर के नाम पर दावा खेल रहे हैं मतलब नए बकरों की तलाश हो रही है।