24hnbc गोपी के राज में बाबा जी का....., विकास लड़खड़ाया
Wednesday, 03 Dec 2025 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 4 दिसंबर 2025।
खबरों की भीड़ में महालेखाकार रिपोर्ट की खबर दब गई छत्तीसगढ़ का विकास लड़खड़ा चुका है बुनियादी ढांचे पर निवेश के मामले में छत्तीसगढ़ बहुत पीछे हो गया। पूरे देश के 19 राज्यों का औसत पूंजीगत व्यय 33.5 प्रतिशत है और छत्तीसगढ़ का केवल 13.5% यानी राज्य में सड़क, पुल, स्कूल, अस्पताल पर₹100 में से₹13 खर्च हो रहा है। पूंजीगत व अर्थ व्यवस्था की असली रफ्तार है। तेलंगाना में 80% पूंजीगत व्यय है हरियाणा में 85% उसे स्तर से देखा जाए तो छत्तीसगढ़ ना 3 में 13 में, ना 9 में 18 में, ज्यादा 3-5 से यदि हासिल हुआ और यह सब तब हुआ जब वित्तीय विभाग की कमान आईएएस मंत्री के पास है। जिसे उसके निकनेम गोपी से जाना जाता है सो गोपी के चक्कर में साय की पूंगी बज गई है। नहीं तो रेलवे स्टेशन पर पैसा देकर जिंगल बजाता था साय साय एक उदाहरण बिलासपुर में सेंट्रल जेल का टेंडर 9 बार हो चुका है पर मामला जहां का तहां है। सड़क की स्थिति हाईकोर्ट में शपथ पत्र और पेशी में फंसी है राज्य के बजट का बड़ा हिस्सा पेंशन, वेतन और सब्सिडी में जा रहा है। यह 78% है तब विकास के लिए क्या बच्चा बाबा जी का......।